{"_id":"36864e853716b7d0675a62741f8bc6dc","slug":"death-under-suspicious-circumstances-of-lecturers","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली लेक्चरर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली लेक्चरर
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Feb 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-32 के एसडी कालेज में तैनात लेक्चरर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती रुचिका (26) का शव पिंक रोज सोसाइटी की सीढ़ियों के पास ग्राउंड फ्लोर पर मिला।
पुलिस के अनुसार, लेक्चरर के मुंह से रक्त भी निकला है। उन्हें ग्राउंड फ्लोर पर गिरे हुए सबसे पहले एक दूध विक्रेता ने देखा। उसने इसकी जानकारी सोसाइटी की अन्य लोगों को दी।
इसके बाद युवती के अभिभावकों को सूचना दी गई। रुचिका इसी सोसाइटी में तीसरी मंजिल के फ्लैट में रहती थीं। युवती को उपचार के लिए सेक्टर-34 के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रुचिका के अभिभावक भी प्रोफेसर है।
विज्ञापन
रुचिका के पिता पीयू से प्रोफेसर के पद से रिटायर हुए हैं। सेक्टर-34 पुलिस थाना प्रभारी राजेश शुक्ला का कहना है कि युवती की मौत को संदिग्ध मान कर जांच की जा रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दो दिन से नहीं आ रही थी कालेज
सेक्टर-32 एसडी कालेज में कॉमर्स विभाग में कांट्रेक्ट लेक्चरर रुचिका शर्मा दो दिन से कॉलेज नहीं आ रही थीं। जुलाई 2013 में उन्होंने विभाग ज्वाइन किया था।
उनके विभाग के शिक्षकों ने बताया कि पिछले दिनों में रुचिका का व्यवहार काफी सामान्य था। विद्यार्थी भी रुचिका के पढ़ाने के तरीके से काफी प्रभावित थे।
इससे पहले रुचिका ने कुछ समय चितकारा यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाया है। उनका विषय का रिजल्ट भी काफी अच्छा रहा है। शुक्रवार को घटना के बाद कालेज प्रिंसिपल भूषण शर्मा भी रुचिका के घर पहुंचे।