{"_id":"6263e227234324751e79b88d","slug":"death-of-sewage-workers-nhrc-seeks-detailed-report-from-haryana-chief-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में सीवरेज कर्मियों की मौत: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव को दिया नोटिस, मांगी विस्तृत रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सीवरेज कर्मियों की मौत: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव को दिया नोटिस, मांगी विस्तृत रिपोर्ट
Sat, 23 Apr 2022 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 04:55 PM IST
सार
हिसार के बुढ़ाखेड़ा गांव में एक सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के कारण चार सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
हिसार में सीवरेज कर्मियों की मौत।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर हिसार जिले में एक सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान चार सफाई कर्मियों की मौत पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि यह घटना इंगित करती है कि सीवरों में होने वाली और अनुचित मौतों के बावजूद, सुरक्षा उपकरणों के बिना सेप्टिक टैंक की सफाई जारी है। आयोग ने सेप्टिक टैंकों, सीवेज संयंत्रों आदि की सफाई के लिए मशीनों के उपयोग और श्रमिकों के लिए उचित सुरक्षा उपकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
एनएचआरसी ने कहा कि उन्होंने उन मीडिया रिपोर्ट्स का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें हिसार के बुढ़ाखेड़ा गांव में एक सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के कारण चार सफाई कर्मचारियों की मौत के बारे में जानकारी दी गई थी। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को छह सप्ताह के भीतर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और पीड़ितों के परिवारों को दी गई राहत सहित अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा।
विज्ञापन
एनएचआरसी ने कहा कि मृतक 25 से 28 वर्ष की आयु वर्ग में थे। यदि अधिकारियों द्वारा उचित सावधानी बरती जाती तो ऐसी दुखद घटनाओं में मौत को रोका जा सकता था। इस तरह की घटनाएं वास्तव में गरीब और निर्दोष श्रमिकों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाले नागरिक अधिकारियों के लापरवाह रवैये का संकेत हैं।
विज्ञापन