फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Death of eleven months child from swine flu

स्वाइन फ्लू से ग्यारह माह के बच्चे की मौत, डेंगू ने भी पसारे पैर

Sat, 09 Sep 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला Updated Sat, 09 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Death of eleven months child from swine flu
swine flu - फोटो : Demo Photo
पंचकूला के माजरी गांव के ग्यारह माह के बच्चे की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। उसका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा था। इसकी पुष्टि पंचकूला के सिविल सर्जन वीके बंसल ने की है।
विज्ञापन


अब तक जिले में स्वाइन फ्लू से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस बीमारी की चपेट में अब तक 32 लोग आ चुके हैं। पंचकूला सिविल सर्जन वीके बंसल ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन


कालका से चार, एमडीसी सेक्टर पांच से एक, सेक्टर दस से एक, सेक्टर से 21 चार, सेक्टर 20 से दो, पिंजौर से तीन, बुढ़नपुर से एक, सेक्टर चार से एक केस, सेक्टर 19 से एक गर्भवती महिला, रामगढ़ से एक तीन साल की बच्ची में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अन्य पांच मामले अन्य जगहों से स्वाइन फ्लू के मामले आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के 20 और नए केस
चंडीगढ़ में डेंगू के मरीजों में रोजाना वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को भी 20 नए मरीज सामने आए। नए मरीजों को मिलाकर डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 258 हो गई है। एंटी मलेरिया अधिकारी डा. गौरव अग्रवाल ने बताया कि सितंबर का मौसम डेंगू का पीक समय होता है।


सितंबर के आखिरी तक मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। इस बार पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा तेजी से केस आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार डेंगू के केसों की संख्या अधिक हो सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed