{"_id":"59b2eed34f1c1bed7f8b52fa","slug":"death-of-eleven-months-child-from-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से ग्यारह माह के बच्चे की मौत, डेंगू ने भी पसारे पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से ग्यारह माह के बच्चे की मौत, डेंगू ने भी पसारे पैर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
swine flu
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के माजरी गांव के ग्यारह माह के बच्चे की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। उसका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा था। इसकी पुष्टि पंचकूला के सिविल सर्जन वीके बंसल ने की है।
अब तक जिले में स्वाइन फ्लू से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस बीमारी की चपेट में अब तक 32 लोग आ चुके हैं। पंचकूला सिविल सर्जन वीके बंसल ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
कालका से चार, एमडीसी सेक्टर पांच से एक, सेक्टर दस से एक, सेक्टर से 21 चार, सेक्टर 20 से दो, पिंजौर से तीन, बुढ़नपुर से एक, सेक्टर चार से एक केस, सेक्टर 19 से एक गर्भवती महिला, रामगढ़ से एक तीन साल की बच्ची में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अन्य पांच मामले अन्य जगहों से स्वाइन फ्लू के मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
डेंगू के 20 और नए केस
चंडीगढ़ में डेंगू के मरीजों में रोजाना वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को भी 20 नए मरीज सामने आए। नए मरीजों को मिलाकर डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 258 हो गई है। एंटी मलेरिया अधिकारी डा. गौरव अग्रवाल ने बताया कि सितंबर का मौसम डेंगू का पीक समय होता है।
सितंबर के आखिरी तक मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। इस बार पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा तेजी से केस आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार डेंगू के केसों की संख्या अधिक हो सकती है।