फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Death, children, school, house, school bus, Kahanwwan, Gurdaspur

घर से ठीक निकला, स्कूल पहुंचते ही मौत

Thu, 16 Oct 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काहनूवान, (गुरदासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काहनूवान, (गुरदासपुर) Updated Thu, 16 Oct 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
Death, children, school, house, school bus, Kahanwwan, Gurdaspur
कस्बे के एक निजी स्कूल के नौ वर्षीय छात्र की स्कूल पहुंचते ही मौत हो गई। वह घर से बस में सवार होकर अपनी बहन के साथ सकुशल स्कूल के लिए निकला था। इसी बीच बस में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि  नौ वर्षीय दीपक कुमार पुत्र राज किरण गांव कोटली हरचंदा अपनी बहन दीक्षा के साथ प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी स्कूल बस में सवार होकर सैंट जोजफ स्कूल काहनूवान पहुंचा। बताया जाता है कि स्कूल के करीब पहुंचने पर उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन


इस बीच जैसे ही वह स्कूल के सामने बस से उतरा चक्कर आने के बाद वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में बस के चालक हरजिन्द्र सिंह व स्कूल के ही कुछ विद्यार्थियों ने उसे तुरंत काहनूवान के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता राज किरण ने बताया कि दीपक उनका एकलौता पुत्र था। वैसे तो वह पूरी तरह स्वस्थ था। उसने अपनी तबीयत खराब होने के बारे में घर वालों को पहले से कुछ नहीं बताया था। उन्हें नहीं मालूम कि बस में अचानक उसकी हालत कैसे बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed