फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dearness allowance of guest teachers increased by four percent in Haryana

Haryana News: 15 हजार अतिथि अध्यापकों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया चार फीसदी महंगाई भत्ता

Thu, 18 Jan 2024 10:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Jan 2024 10:41 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने अतिथि अध्यापकों को बड़ी सौगात दी है। महंगाई भत्ते में चार फीसदी का इजाफा किया है। इससे प्रदेश के 15 हजार अतिथि अध्यापकों को फायदा होगा। हालांकि अतिथि अध्यापक लंबे समय से सरकार से नियमित करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dearness allowance of guest teachers increased by four percent in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार ने नियमित अध्यापकों की तर्ज पर अतिथि अध्यापकों के महंगाई भत्ते (DA) में चार फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह महंगाई भत्ता एक जुलाई 2023 से लागू होगा। राज्य में करीब 15 हजार अतिथि अध्यापक कार्यरत हैं। सरकार के इस फैसले से अतिथि अध्यापकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। अतिथि अध्यापक समय-समय पर पक्की नौकरी की मांग उठाते रहे हैं। यमुनानगर में अतिथि अध्यापकों ने पक्का करने की मांग उठाई थी। हालांकि, सरकार कह चुकी है कि वह अतिथि अध्यापकों को पक्का नहीं करेगी, मगर 58 साल तक उनकी नौकरी जरूर पक्की है। इसके अलावा सरकार अतिथि अध्यापकों की मौत पर उनके आश्रितों को पूरी सैलरी दे रही है। यह सैलरी अतिथि अध्यापक की 58 वर्ष की आयु तक उनके आश्रितों को मिलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed