फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deadly attack on youth with sharp weapon near Ram Darbar Phase-2

राम दरबार: तेजधार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, मामला भी दर्ज

Fri, 04 Sep 2020 12:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 04 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on youth with sharp weapon near Ram Darbar Phase-2
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राम दरबार फेज-2 में उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब एक्टिवा से पत्नी को अस्पताल ले जाने के दौरान कुछ बदमाशों ने रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इससे स्थानीय निवासी नंदलाल (24) बुरी तरह जख्मी हो गया। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके एक आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपी फरार है।

विज्ञापन


घायल नंदलाल के भाई राजकुमार ने बताया कि वह राम दरबार फेज-2 में रहते हैं। बुधवार रात उसका भाई नंदलाल एक्टिवा से पत्नी को अस्पताल दवा दिलाने ले जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान उक्त आरोपियों ने घर से थोड़ी दूर पर नंदलाल का अपहरण करना चाहा लेकिन जब आरोपी कामयाब नहीं हो सके तो उस पर जानलेवा हमला करके फरार हो गए। हमले में नंदलाल के सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नंदलाल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सेक्टर 31 थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि रंजिशन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने घायल नंदलाल के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed