फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deadly attack on two friends with sharp weapons and bat in Chandigarh

दो दोस्तों पर तेजधार हथियार व बैट से जानलेवा हमला

Thu, 28 Jan 2021 02:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on two friends with sharp weapons and bat in Chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर-18/डी बूथ नंबर-26 के पास रंजिशन कुछ युवकों ने दो दोस्तों पर तेजधार हथियार व बैट से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों लहुलूहान हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय निवासी अमन कुमार और सेक्टर-9 निवासी शुभम दास को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने रितिक जैन उर्फ काकू, सूरज कुमार समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-18/डी में रहते अमन कुमार ने बताया कि सोमवार को उसकी दुकान पर सेक्टर-9 निवासी उसका दोस्त शुभम दास आया था। इस दौरान दोनों चाय पीने पास की दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वे बूथ नंबर 26 के पास पहुंचे तो रितिक उर्फ काकू, सूरज कुमार समेत अन्य युवकों ने उसके दोस्त शुभम पर बैट व तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बीचबचाव करने पर आरोपियों ने उसे भी पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को आते देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि रंजिशन वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed