फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of Karanpal reached Batala from Canada after 20 days

बटाला: 20 दिन बाद कनाडा से गांव पहुंचा करणपाल का शव, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि

Wed, 30 Mar 2022 06:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Mar 2022 06:43 PM IST
सार

जनवरी 2021 में गांव अम्मोनंगल के रहने वाले 22 वर्षीय करणपाल सिंह कनाडा पढ़ने गया था। वहां पढ़ाई के बाद अपने परिवार के सपनों को साकार करना था लेकिन बदकिस्मती से 11 मार्च 2022 को जब करणपाल सिंह अपना आखिरी पेपर देकर साथियों संग एक कार में वापस आ रहा था तो रास्ते में एक ट्राले से उनकी कार को टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन
Dead body of Karanpal reached Batala from Canada after 20 days
करणपाल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कनाडा में 11 मार्च को सड़क हादसे में मारे गए करणपाल सिंह का शव बुधवार को 20 दिन के बाद बटाला के गांव अम्मोनंगल पहुंचा। जैसे ही शव गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। करणपाल सिंह का शव देखकर पारिवारिक सदस्य बिलख-बिलख कर रोने लगे। हर आंख में आंसू थे। बुधवार को दोपहर बाद गमगीन माहौल में अम्मोनंगल में करणपाल सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन


पिता परजीत सिंह ने अपने बेटे करणपाल को मुखाग्नि दी। करणपाल सिंह के मामा मलकीत सिंह ने कहा कि करणपाल सिंह पढ़ने कनाडा गया था। उन्होंने कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा था, ताकि वह वहां रोजगार हासिल कर सके, क्योंकि देश में रोजगार नहीं है और न ही युवाओं के लिए सरकार रोजगार का प्रबंध करती है। 
विज्ञापन


करणपाल सिंह की मौत के बाद न तो कनाडा और ना ही भारत सरकार ने उनकी कोई मदद की है। उन्होंने कनाडा के छात्रों और कनाडा में रहने वाले पंजाबियों का धन्यवाद किया और कहा कि इन लोगों ने ही करणपाल सिंह का शव गांव में भेजने के लिए हर तरह मदद की है। वह कनाडा में स्थित पंजाबी छात्रों की मदद कभी नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक करणपाल सिंह की दादी रजवंत कौर ने केंद्र और राज्य सरकार से नौजवानों को अपने देश में ही रोजगार मुहैया करवाने की अपील की, ताकि अपने मुल्क के बच्चों को विदेश में भेजने की जरूरत ही न पड़े। सरकार बेरोजगारी को दूर करे, ताकि करणपाल सिंह जैसे होनहार छात्र ऐसे हादसों से बच सकें।


बता दें कि जनवरी 2021 में गांव अम्मोनंगल के रहने वाले 22 वर्षीय करणपाल सिंह कनाडा पढ़ने गया था। वहां पढ़ाई के बाद अपने परिवार के सपनों को साकार करना था लेकिन बदकिस्मती से 11 मार्च 2022 को जब करणपाल सिंह अपना आखिरी पेपर देकर साथियों संग एक कार में वापस आ रहा था तो रास्ते में एक ट्राले से उनकी कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में करणपाल समेत पांच छात्रों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed