{"_id":"65a11f294ed700eefe02449e","slug":"dead-body-of-gurshaman-bhatia-reached-jalandhar-from-london-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लंदन से जालंधर पहुंचा गुरशमन भाटिया का शव, जन्मदिन पार्टी के बाद से लापता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: लंदन से जालंधर पहुंचा गुरशमन भाटिया का शव, जन्मदिन पार्टी के बाद से लापता था
Fri, 12 Jan 2024 04:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Jan 2024 04:49 PM IST
सार
15 दिसंबर को गुरशमन भाटिया का जन्मदिन था। पार्टी के बाद अचानक गुरशमन सिंह लापता हो गए। तीन दिन बाद उनकी लाश नहर से बरामद हुई। अब परिवार गुरशमन का शव लेकर जालंधर पहुंचा। यहां पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
गुरशमन सिंह भाटिया।
- फोटो : X: @mssirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरशमन सिंह भाटिया (23) का शव इंग्लैंड से जालंधर लाया गया। इसके बाद यहां अंतिम संस्कार किया गया। जालंधर के मॉडल टाउन निवासी गुरशमन सिंह भाटिया 15 दिसंबर को लंदन में लापता हो गए थे। वहां की पुलिस ने तीन दिन बाद उनके शव को बरामद किया था। गुरशमन ईस्ट लंदन पढ़ाई करने गया था। अंतिम बार उसे पूर्वी लंदन के कैनरी वार्फ में देखा गया था। उसे 15 दिन बाद ही एमबीए की डिग्री मिलने वाली थी।
विज्ञापन
गुरशमन के लापता होने के बाद से ही परिवार उससे संपर्क करने की कोशिश में जुटा था। मगर तीन दिन तक उसका कुछ सुराग नहीं लगा। चौथे दिन गुरशमन के किसी दोस्त ने परिवार को फोन से जानकारी दी गई कि नहर से एक शव मिला है। यह गुरशमन का बताया जा रहा है। इसके बाद परिवार के लोग लंदन के लिए रवाना हुए। इससे पहले भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर युवक के लापता होने की जानकारी साझा की थी। इसके बाद उसके नहर में डूबने की बात सामने आई।
विज्ञापन
जालंधर मॉडल टाउन कमेटी के पदाधिकारी राजीव दुग्गल ने बताया कि गुरशमन का 15 दिसंबर को जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के बाद 15 दिसंबर की रात सभी दोस्त अपने-अपने घर चले गए थे। इसके बाद से गुरशमन लापता था। करीब 15 दिन बाद गुरशमन को यूके से एमबीए की डिग्री मिलने वाली थी। परिवार अर्जेंट वीजा लगवा पर वहां पहुंचा। जानकारी के अनुसार गुरशमन भाटिया बीते साल दिसंबर में ही लंदन गया था। उसने लंदन के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। उसके लापता होने की सूचना के बाद से ही पूरे परिवार में मातम छाया था।
विज्ञापन