फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of 2 year old child found from Washing Machine

अचानक लापता हुआ दो साल का बच्चा, पड़ोसी की वाशिंग मशीन में मिली लाश

Tue, 17 Dec 2019 11:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of 2 year old child found from Washing Machine
मृतक बच्चे की फाइल फोटो।

अपनी मां के साथ मामा की शादी के लिए ननिहाल आया दो साल का अधिराज मंगलवार दोपहर को गायब हो गया। उसका शव पड़ोसी के घर में वाशिंग मशीन के ड्रायर में कपड़ों के ढेर के नीचे से मिला। घर के बाहर लगे सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस बच्चे तक पहुंची। 

विज्ञापन


इसके बाद बच्चे के घर में कोहराम मच गया। थाना कोतवाली की पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने पड़ोसी समेत दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मृतक अधिराज की माता सुनीता रानी पत्नी रणजीत सिंह निवासी फरीद सराय (सुल्तानपुर लोधी) ने बताया कि उसके भाई गगनदीप की 22 दिसंबर को शादी है। तैयारियों के लिए वह एक सप्ताह पहले मायके गांव खुखरैण आ गई थी। मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे उसका दो साल का बेटा अधिराज घर के बाहर दो अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक जब वह घर नहीं आया तो उन्होंने अधिराज को ढूंढना शुरू किया। अधिराज की काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो करीब 1.30 बजे उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ पूरे गांव में बच्चे की तलाश शुरू कर दी। 

पुलिस ने कई बार घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा खंगाला। कई बार सीसीटीवी देखने के बाद तीन बच्चे पड़ोसन के घर जाते दिखे। उसमें से दो बच्चे तो वापस आते दिखाई दिए लेकिन अधिराज वापस नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी के घर अच्छी तरह से खंगाला तो घर में रखी वाशिंग मशीन के ड्रायर में से कंबल में लिपटा हुआ अधिराज का शव मिला। जिसके ऊपर अन्य कपड़े डाले हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

करीब चार घंटे पहले ही हो गई थी अधिराज की मौत
मां समेत पूरा परिवार जब अधिराज को इधर-उधर ढूंढ रहा था और गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट करवा रहा था, उस समय तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर भरमिंदर सिंह बैंस ने बताया कि बच्चे की लाश देखकर प्रतीत होता है कि उसकी मौत करीब तीन-चार घंटे पहले ही हो गई थी। 

सही तथ्यों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। डीएसपी हरिंदर सिंह गिल ने कहा कि पड़ोसन राज और अन्य लोगों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ जारी है। वहीं बच्चे की मां सुनीता बार-बार आरोप लगा रही थी कि पड़ोसियों ने ही उसके मासूम लाल की जान ली है। 
 

बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल पर आधारित टीम मामले की जांच कर रही है। मामले में दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  हरिंदर सिंह गिल, डीएसपी सब-डिवीजन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed