{"_id":"655c6161f8e746074805a944","slug":"dead-body-found-from-bhaloth-branch-identified-as-taxi-driver-of-delhi-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: दिल्ली के युवक का था नहर से मिला शव, ऐप पर टैक्सी बुक कर हरियाणा लाए थे आरोपी, हत्या कर फेंक गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: दिल्ली के युवक का था नहर से मिला शव, ऐप पर टैक्सी बुक कर हरियाणा लाए थे आरोपी, हत्या कर फेंक गए थे
Tue, 21 Nov 2023 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:27 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक भालौठ ब्रांच पर छठ पूजा की तैयारी चल रही थी। बुलडोजर से गंदगी हटाई जा रही थी। तभी बुलडोजर के पंजे में एक शव उलझ गया। बाहर निकाला तो 32 वर्षीय युवक के हाथ व पैर बंधे थे। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया, जहां दो दिन बाद 20 नवंबर को उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सोनिया विहार इलाके से ऐप पर ऑनलाइन टैक्सी बुक करवाकर अज्ञात युवक चालक को रोहतक ले आए। गाड़ी के अंदर ही उसके हाथ व पैर बांधकर भालौठ ब्रांच में फेंक दिया। वारदात के दो दिन बाद 18 नवंबर को पुलिस को शव बरामद हुआ था। अब मृतक की शिनाख्त हो गई है। पुलिस रोहतक के चारों तरफ के टोल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक भालौठ ब्रांच पर छठ पूजा की तैयारी चल रही थी। बुलडोजर से गंदगी हटाई जा रही थी। तभी बुलडोजर के पंजे में एक शव उलझ गया। बाहर निकाला तो 32 वर्षीय युवक के हाथ व पैर बंधे थे। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया, जहां दो दिन बाद 20 नवंबर को उसकी पहचान हुई। पता चला कि मृतक दिल्ली में यमुनापार इलाके के सोनिया विहार का रहने वाला सोनू पंवार है। वह किराये पर कार चलाता था। परिजनों ने बताया कि 16 नवंबर को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से गाड़ी बुक की गई। बाद में चालक सोनू का मोबाइल नंबर बंद हो गया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त हो गई है। हत्यारों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए रोहद, मकड़ौली, मदीना, डीघल व दूसरे रोड के टोल की सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। सुराग मिलने के बाद ही हत्याकांड का खुलासा हो सकेगा। - इंस्पेक्टर सुशील कुमार, प्रभारी थाना आईएमटी
विज्ञापन