फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead bodies of man and woman found from canal in Faridkot

फरीदकोट: नहर से महिला और पुरुष का शव मिलने से हड़कंप, पहचानने की कोशिश में जुटी पुलिस

Tue, 03 Mar 2020 02:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Mar 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of man and woman found from canal in Faridkot
सांकेतिक तस्वीर।

फरीदकोट से गुजरती सरहिंद फीडर में से सोमवार शाम एक महिला और एक पुरुष के शव बरामद हुए है। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है और फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को स्थानीय गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। तलवंडी रोड पर सरहिंद फीडर के पुल के नीचे घासफूस में एक महिला व एक परुष के शव अटके पड़े थे। 

विज्ञापन


राहगीरों की नजर पड़ी तो मामले की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने सहारा सोसायटी के कार्यकर्ताओं को मौके पर बुलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार इनकी आयु करीब 30 से 32 साल लगती है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों के हाथ आपस में किसी चीज से बंधे हुए थे, जोकि यहां आकर खुल गए है।  
विज्ञापन


थाना कोतवाली के एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि दोनों शव पीछे से बहते हुए यहां तक पहुंचे है और उनकी मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और पहचान के लिए शवों को 72 घंटे के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed