फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DDA will pay 99 thousand rupees as compensation in a 45 year old case

Chandigarh News: 45 साल पुराने मामले में डीडीए देगा 99 हजार का हर्जाना

Mon, 02 Sep 2024 06:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
DDA will pay 99 thousand rupees as compensation in a 45 year old case
चंडीगढ़। राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने 45 वर्ष पुराने एक मामले में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को सेवा में कोताही बरतने का आरोपी करार दिया है। आयोग ने डीडीए को 99 हजार रुपये का हर्जाना शिकायतकर्ता को देने का निर्देश दिया। साथ ही मानसिक उत्पीड़न के लिए 75 हजार व केस खर्च के रूप में 25 हजार रुपये देने के निर्देश दिया। सेक्टर-39 निवासी विद्या शंकर पांडे ने आयोग को दी शिकायत में बताया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण की वर्ष 1979 में आई नई पैटर्न आवास योजना में एक फ्लैट लेने के लिए 4500 की रुपये की राशि का भुगतान किया था, जिसके बाद उन्हें आवंटन पत्र जारी किया गया था। बकाया राशि का भुगतान दिसंबर 2001 तक करना था। विद्या शंकर पांडे ने भुगतान के लिए आईडीबीआई बैंक 7.58 लाख रुपये लोन लिया था। वर्ष 2006 में दिल्ली विकास प्राधिकरण ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा कि वह डीडीए फ्लैट के आवंटन के लिए पात्र नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने डीडीए को पैसा लौटाने के लिए वर्ष 2015 में आवेदन दिया। वर्ष 2017 में प्रतिवादी की ओर से 7.63 लाख रुपये की राशि लौटा दी गई लेकिन इतनी लंबी अवधि के लिए उक्त राशि पर कोई ब्याज नहीं दिया गया। मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने अपना फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed