फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DC strict on stopping two councilors from hoisting the flag, ordered investigation and apologized himself

Chandigarh News: दो पार्षदों को झंडा फहराने से रोकाने पर डीसी सख्त, जांच के आदेश देकर खुद मांगी माफी

Wed, 28 Aug 2024 05:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
DC strict on stopping two councilors from hoisting the flag, ordered investigation and apologized himself
चंडीगढ़। सदन की बैठक में कई मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ। दो पार्षदों को झंडा फहराने से रोकने की घटना पर भी काफी बहस हुई। आम आदमी पार्टी के पार्षद जसबीर सिंह लाडी और डिप्टी मेयर राजिंदर शर्मा ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त के दिन उनके इलाके के सामुदायिक केंद्रों पर उन्हें झंडा फहराने से रोका गया और डीसी से अनुमति लेने को कहा गया। बैठक में बतौर आयुक्त मौजूद डीसी विनय प्रताप सिंह ने इसे गंभीर और बेहद गलत माना। जांच के आदेश देने के साथ उन्होंने खुद माफी भी मांगी।
विज्ञापन

जसबीर सिंह लाडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर घर तिरंगा फहराने की बात कह रहे हैं लेकिन इलाके के पार्षदों को ही स्वतंत्रता दिवस पर सामुदायिक केंद्रों में झंडा फहराने से रोका गया।
विज्ञापन

पार्षद लाडी ने बुकिंग ब्रांच के एक अधिकारी का नाम लिया और कहा कि उनके आदेश पर इलाके के जेई और एसडीओ ने कुर्सियां हटाईं और झंडा फहराने से रोका। कहा कि उन्हें डीसी से इजाजत लेनी होगी। डिप्टी मेयर राजिंदर शर्मा भी खड़े हुए और कहा कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। वह पिछले 10-15 साल से झंडा फहरा रहे हैं लेकिन इस बार उन्हें रोका गया। लाडी ने मांग रखी की जिस अधिकारी के इशारे पर ऐसा किया गया, उसकी चार्जशीट की जाए और देशद्रोह का मुकदमा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने भी साथ दिया। डीसी ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस अधिकारी ने कहा कि झंडा फहराने के लिए डीसी की इजाजत लेनी होती है, वह उसका धन्यवाद करेंगे कि उसने उन्हें एक नई जिम्मेदारी दे दी जो कि उनकी नहीं है। डीसी ने कहा कि फ्लैग कोड के अनुसार, झंडा फहराने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं होती। वह जांच कराएंगे कि अज्ञानता से ऐसा हुआ या कोई और बात थी। उन्होंने जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगी और कहा कि जांच की रिपोर्ट मेयर को सौंपी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed