फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DC rate increased contract workers perform begging contract workers warn administration

डीसी रेट नहीं बढ़ाया तो भीख मांगकर प्रदर्शन करेंगे ठेकाकर्मी, ठेका कर्मचारियों ने प्रशासन को दी चेतावनी

Mon, 10 Aug 2020 11:52 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
DC rate increased contract workers perform begging contract workers warn administration
चंडीगढ़। डीसी रेट नहीं बढ़ाए जाने से नाराज ठेका कर्मचारियों ने सोमवार को सेक्टर-11 में प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान कर्मचारी नेता अश्वनी कुमार ने कहा कि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो सभी कर्मचारी हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगकर प्रदर्शन करेंगे। ठेका कर्मचारियों ने प्रशासन को मंगलवार तक का समय दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस चेतावनी के बावजूद हमारी मांगें नहीं मानीं तो 17 अगस्त से लगातार चार दिन तक ठेका कर्मचारी भीख मांगकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

शृंखलाबद्ध तरीके से चल रहे ठेका कर्मचारियों के प्रदर्शन के चौथे दिन सोमवार को ठेका कर्मचारियों ने डीसी रेट बढ़ाने समेत अपनी अन्य मांगों को पूरा करवाने के लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के सदस्यों की ओर से पब्लिक हेल्थ ऑफिस सेक्टर-11 में प्रदर्शन किया। कमेटी के संयोजक अश्वनी कुमार ने प्रशासन से अपील की कि ठेका कर्मचारियों का डीसी रेट जो पहली अप्रैल से बढ़ना था, अभी तक नहीं बढ़ाया गया है। प्रशासन खर्च कम करने के नाम पर ठेका कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। उन्होंने डीसी रेट तुरंत बढ़ाने के अलावा अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। कर्मचारी नेता सुरमुख सिंह ने कहा खाली पोस्ट जल्द भरी जाएं। डीए का भुगतान किया जाए। इंजीनियरिंग विभाग में काम करने वाले चपरासियों को वरिष्ठता के आधार पर लिपिक के पद पर पदोन्नत किया जाए। एमसी इंप्लाइज के नियमों में संशोधन किया जाए ताकि जो कर्मचारियों को पदोनति मिल सके। दिसंबर 1996 के बाद डेलीवेज वर्कर्स को प्रशासन द्वारा बनाई पॉलिसी में कवर करके नियमित किया जाए। मिड डे मील वर्कर्स का लंबित वेतन जल्द दिया जाए। प्रदर्शन में राम सिंह, याद राम, गुरमीत सिंह, कोला राम, चेत राम, राजा राम, लालजीत, नछत्तर सिंह, नरिंदर कुमार, राजिंदर कुमार, महिपाल, कुलदीप सिंह और रविंदर बिंदू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed