{"_id":"5f3f8eba8ebc3e3cf67f7156","slug":"dc-rate-increase-september-budget-begging-schedule-postponed-chandigarh-news-pkl3852786189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर के बजट में बढ़ेगा डीसी रेट, सलाहकार के साथ बैठक के बाद स्थगित किया भीख मांगने का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर के बजट में बढ़ेगा डीसी रेट, सलाहकार के साथ बैठक के बाद स्थगित किया भीख मांगने का कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सितंबर के महीने में आने वाले बजट के बाद शहर में काम कर रहे आउटसोर्स वर्करों का डीसी रेट बढ़ जाएगा। इस संबंध में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल को सलाहकार मनोज परिदा ने आश्वासन दिया है। मनोज परिदा के आश्वासन के बाद ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने भीख मांगने का शुक्रवार का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। कमेटी ने कहा है कि यदि एक महीने में मांगें नहीं मानी गईं तो फिर से आंदोलन शुरू होगा।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के सदस्यों को प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने यूटी सचिवालय सेक्टर-9 में वीरवार को बुलाकर डीसी रेट और यूटी कर्मचारियों की मांगों पर बात की। ज्वाइंट एक्शन कमेटी 26 जुलाई से काम करते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों की ओर से मांगें पूरी न होने के विरोध स्वरूप यूटी सचिवालय से हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगनी शुरू की और यह कार्यक्रम लगातार 21 अगस्त तक चलना था और आगे भी प्रदर्शन होना था, पर कर्मचारियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के आगे प्रशासन झुका और एडवाइजर मनोज परिदा ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक अश्वनी कुमार की अगुवाई में चार सदस्यों के साथ बैठक हुई, जिसमें चेयरमैन सुरमुख सिंह, उप चेयरमैन नरिंदर कुमार और सलाहकार राजिंदर कुमार शामिल थे।
अश्वनी कुमार ने कहा कि सलाहकार ने आश्वासन दिया है कि सितंबर महीने में बजट आ जाएगा। उसके बाद डीसी रेट बढ़ा दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य मांगों पर विचार करने का भी आश्वासन दिया है। इसमें डेलीवेज वर्करों को नियमित करने के अलावा नगर निगम सदन में पास हुए एजेंडे में डेलीवेज वर्करों को नियमित करने का था, जिसेे अप्रूवल देने की मांग थी।