फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: if anyone seen tempering with strong room's Seal

'स्ट्रांग रूम की सील से छेड़छाड़ करने वाले को सीधे गोली मारने के आदेश'

Wed, 22 May 2019 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 May 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: if anyone seen tempering with strong room's Seal
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डीसी - फोटो : अमर उजाला

जालंधर का सांसद कौन होगा इसका फैसला होने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। इसे लेकर प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। वहीं एक हजार पुलिस जवानों की तैनाती स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र में की गई है।

विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी डीसी वरिंदर शर्मा ने बुधवार को कहा कि अर्धसैनिक बलों को स्ट्रांग रूम में लगी सील से छेड़छाड़ करने वाले को सीधे गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड्स के दफ्तर में मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद प्रेसवार्ता में डीसी वरिंदर शर्मा ने बसपा उम्मीदवार बलविंदर कुमार के स्ट्रांग रूम में ईवीएम से छेड़छाड़ की कोशिश के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जो कर्मचारी यहां लैपटॉप लेकर नजर आए थे। वह सिर्फ कंट्रोल रूम में तैयारियों के लिए आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि स्ट्रांग रूम के सबसे अंतिम घेरे में अर्धसैनिक बलों के जवान लगे हुए हैं, इसलिए वहां तक कोई पहुंच ही नहीं सकता। वहीं सुरक्षा इतनी चाक चौबंद है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर


मौके पर मौजूद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के साथ-साथ काउंटिंग सेंटर के बाहर और पूरे शहर में मतगणना के दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। आम जनता को भी मतगणना केंद्र से दूर रखने के लिए कई गेट तैयार किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed