फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DC Ajit Balaji Joshi, Chandigarh DC, Sector 26 Market, Grain Market

पूर्व डीसी का आदेश पलटा, आज 16 लाख के चेक बाटेंगे DC जोशी

Wed, 28 Sep 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
DC Ajit Balaji Joshi, Chandigarh DC, Sector 26 Market, Grain Market
16 लाख के चेक बाटेंगे DC जोशी - फोटो : File Photo
एग्रीकल्चर सेक्रेट्री ने पूर्व डीसी मोहम्मद शाईन का आदेश पलटते हुए आढ़तियों से लिए गए 16 लाख रुपये वापस लौटाने का आदेश दिया है। डीसी अजीत बाला जी जोशी बुधवार को सेक्टर 28 के 16 आढ़तियों को एक-एक लाख रुपये का चेक देंगे।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले तत्कालीन डीसी मोहम्मद शाईन के निर्देश पर सेक्टर 26 के 16 आढ़तियों से मिसयूज चार्ज के साथ- साथ जुर्माने के तौर पर एक-एक लाख रुपये मार्केट डवेलपमेंट फीस के तौर पर वसूली गई थी। आरोप था कि इन आढ़तियों ने दुकानों का मिसयूज किया है। कई दुकानदार जिस जगह का लाइसेंस है, वहां काम नहीं करते हैं। उस समय आढ़तियों का लाइसेंस रिन्यू नहीं किया गया था, लेकिन आढ़तियों से एक- एक लाख रुपये लेकर लाइसेंस रिन्यू कर दिया गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद आढ़तियों ने एग्रीकल्चर सेक्रेट्री नरसिम्हा के पास अपील की। नरसिम्हा ने सुनवाई में  पाया कि आढ़तियों से फीस गलत चार्ज की गई थी। उनके फैसले के  बाद बुधवार को डीसी अजीत बाला जी जोशी खुद आढ़तियों को एक- एक लाख रुपये का चेक देने के लिए सेक्टर-26 मंडी आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed