फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Davis Cup, tennis player Leander Paes, Davis Cup Chandigarh, debuts in Chandigarh, Chandigarh

जिस साथी के साथ डेब्यू किया, आज वही मेरा कोच: लिएंडर पेस

Thu, 14 Jul 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Jul 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
Davis Cup, tennis player Leander Paes, Davis Cup Chandigarh, debuts in Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़ क्लब में साथी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास के दौरान भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस। - फोटो : अमर उजाला
टेनिस स्टार लिएंडर पेस का कहना है कि सिटी ब्यूटीफुल से मेरी कई यादें जुड़ी हैं। यहां पर खेलने के लिए मैं हर समय उत्सुक रहता हूं। चंडीगढ़ मेरा पसंदीदा शहर है।
विज्ञापन


यहीं पर 1990 से मैंने जिस खिलाड़ी (जिशान अली) के साथ डेब्यू किया था। आज वही मेरे कोच हैं। यहां जब भी मैंने खेला दर्शकों ने हर मैच को सराहा। खासकर कॉलेज के स्टूडेंट्स ने हमारे खिलाड़ियों का खूब साथ दिया। इस बार डेविस कप में शहर में वापसी कर रहा हूं। पेस शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से डबल्स में चुनौती पेश करेंगे। इसमें उनके पार्टनर रोहन बोपन्ना होंगे।
विज्ञापन


भारतीय और दक्षिण कोरिया खेमा पिछले कुछ दिन से शहर में पहुंच कर अभ्यास कर रहा है। पेस देर शाम मंगलवार को शहर पहुंचे थे। बुधवार को पेस ने टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ सुबह के अभ्यास सत्र में पसीना बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रोहन और मैं एक दूसरे को देते हैं सम्मान 

Davis Cup, tennis player Leander Paes, Davis Cup Chandigarh, debuts in Chandigarh, Chandigarh
पेस और बोपन्ना - फोटो : ‌file photo
दक्षिण कोरिया के खिलाफ डेविस कप में जोड़ीदार रोहन बोपन्ना के बारे में पेस ने कहा कि रोहन बेहतर खिलाड़ी हैं। रोहन और मैं एक -दूसरे का सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम दोनों प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं। कोर्ट पर उतरने के बाद सिर्फ  जीत की हमारे ध्यान में रहती है। एक सवाल के जवाब में पेस ने कहा कि आप लोगों ने अभी हम दोनों को एक-साथ अभ्यास करते हुए भी देखा है, जोकि काफी दोस्ताना माहौल में हुआ।

कोरिया के खेल पर पैनी नजर 
पेस ने बताया कि दक्षिण कोरिया एक बेहतरीन टीम है। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। उन्होनें कहा कि दक्षिण कोरिया व भारतीय टीम के बीच हुए पुराने मुकाबलों को देखा जाए तो सभी मुकाबले काफी टफ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरिया टीम में एकल के दो बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी शामिल नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी इनके खिलाड़ियाें का स्टेमना काफी बेहतर लग रहा है।

खुद को परखने का मौका
पेस से जब रियो ओलंपिक की तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि अभी मेरा पूरा ध्यान डेविस कप पर है। वहीं ओलंपिक से पहले यूरोप में और वर्ल्ड टेनिस खेलना है, जिससे अपने आपको ओलंपिक से पहले परखने का मौका मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed