फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Davis Cup, Davis Cup draw Offisiyl pre dinner, Chief Minister Manohar Lal Khattar,Chandigarh

हरियाणा में जल्द स्थापित होगी बेहतरीन टेनिस अकादमी: खट्टर

Thu, 14 Jul 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Jul 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
Davis Cup, Davis Cup draw Offisiyl pre dinner, Chief Minister Manohar Lal Khattar,Chandigarh
चंडीगढ़ क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लिएंडर पेस को सम्मानित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा हरियाणा में जल्द बेहतरीन टेनिस अकादमी स्थापित की जाएगी। खट्टर चंडीगढ़ क्लब में आयोजित डेविस कप के प्री ड्रा आफिसियल डिनर समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और खिलाड़ियों को शुभ कामनाएं दीं। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में जल्द ही बेहतरीन टेनिस अकादमी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर भारत और दक्षिण कोरिया की टीमों के सभी खिलाड़ी, ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर भारत और दक्षिणा कोरिया के खिलाड़ियों ने गुडविल के लिए एक दूसरे को तोहफे भी दिए। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की। खट्टर ने कहा कि - ‘वैसे तो मैं टेनिस  के खेल से अपरिचित हूं, लेकिन  लिएंडर पेस, आनंद अमृतराज, रोहन बोपन्ना जैसे महान खिलाड़ियों केबीच आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन


मैं ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले लिएंडर पेस और बोपन्ना की जोड़ी को शुभ कामनाएं देता हूं कि वे मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करें।’ खट्टर ने वहां मौजूद 87 वर्षीय बंता सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि टेनिस एक ऐसा खेल है जो आपको जवान बनाए रखता है। बंता सिंह टेनिस खेलकर इस उम्र भी अपने को फि ट बनाए हुए हैं। सीएम ने कहा कि खेल एक दूसरे को करीब लाता है। एक देश के खिलाड़ी जब दूसरे देश केखिलाड़ी से  मिलते हैं तो उनकी संस्कृति से परिचित होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के खिलाड़ी जीत रहे मेडल
सीएम ने कहा कि आज हरियाणा खेलों का हब बन रहा है। यहां केखिलाड़ी अपने दमखम पर विदेशों में मेडल जीतकर अपने प्रदेश और देश का नाम आगे बढ़ा रहे हैं।  उन्होंने यह भी कहा वह हरियाणा में जल्द ही बेहरतीन टेनिस एकेडमी की स्थापना करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed