{"_id":"578a53304f1c1b027d140bf6","slug":"davis-cup-bopanna-tennis-indian-tenis-star-rohan-paes-grass-court-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस कोर्ट पर पेस-बोपन्ना ने लगाया मतभेद की खबरों पर विराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनिस कोर्ट पर पेस-बोपन्ना ने लगाया मतभेद की खबरों पर विराम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sun, 17 Jul 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
paes bopanna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेविस कप में लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की बेहतरीन केमेस्ट्री ने मतभेद की खबरों पर लगाया विराम। चंडीगढ़ में चल रहे डेविस कप में भारत की डबल्स जोड़ी लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना के लिए शनिवार का दिन शानदार रहा।
कुछ समय पहले तक इस जोड़ी के लिए आपसी मतभेदों को लेकर तरह-तरह की बाते की जाती रही थीं। कोरिया के खिलाफ इस जोड़ी की जीत ने विराम लगा दिया है। बोपन्ना के लिए कभी मजबूरी बने पेस की टेनिस कोर्ट में उनके साथ बेहतरीन केमेस्ट्री नजर आई।
शनिवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ जीत के बाद पेस और नॉन प्लेइंग कैप्टन आनंद अमृतराज के साथ पत्रकार वार्ता में पहुंचे बोपन्ना ने कहा कि हमारी आपस में केमेस्ट्री अच्छी थी, जिससे से हम मैच को बेहद आसानी से जीत गए।
विज्ञापन
आर्मीमैन है लिम: पेस
इस मौके पर पत्रकारों ने रियो की तैयारी को लेकर सवाल पूछा तो पेस ने यह कहते हुए बात टाल दी कि हर बार ओलंपिक के बारे में सवाल नहीं किया जाना चाहिए। पेस के मुताबिक कोरिया को 3-0 से हराना आसान नहीं था।
खासकर उन्होंने कोरियाई खिलाड़ी लिम को आर्मी मैन बताते हुए कहा कि वह तब तक टेनिस कोर्ट पर डटा रहता है जब कि वह थककर खुद गिर नहीं जाता। बीते दिन साकेत के साथ मैच में ऐसा ही हुआ था।