फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Davinder Bambiha Group posts about gangster goldy brar and lawrence bishnoi

Punjab: गोइंदवाल जेल हत्याकांड में बंबीहा गैंग की एंट्री, कहा-लोगों को इस्तेमाल करते हैं गोल्डी और लॉरेंस

Mon, 27 Feb 2023 02:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 02:23 PM IST
सार

पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और लारेंस गुट के शूटरों ने मिलकर की थी। मगर अब दोनों गैंगों के बीच अदावत की खबरें हैं। सूत्रों के अनुसार मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का गुट भी मजबूत हो रहा था।

विज्ञापन
Davinder Bambiha Group posts about gangster goldy brar and lawrence bishnoi
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व जग्गू भगवानपुरिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के तरनतारन में गोइंदवाल केंद्रीय जेल में रविवार को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपी गैंगस्टर्स की हत्या कर दी गई थी। जेल में हुई गैंगवार की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। गोल्डी बराड़ इस समय कनाडा में है। रविवार को गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर लिखा कि गोइंदवाल जेल में मोहना मानसा और मनदीप तूफान की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग लेता है। इनको हमारे भाई सचिन भिवानी, अंकित सेरसा, दीपक मुंडी, मनप्रीत भाऊ, कशिश, अरशद बीकानेर और मामा कित्ता ने मारा है। ये जग्गू के आदमी थे।
विज्ञापन


वहीं इस पूरे मामले में अब दविंदर बंबीहा ग्रुप की भी एंट्री हो गई है। बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा कि गोल्डी बराड़ ने जिन लोगों से काम लिया, अब उनको मरवा रहा है। उसने लिखा कि लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाब में स्टैंड होने के लिए जग्गू का सहारा लिया। मूसेवाला की हत्या कर दी तो इसके बाद जब पैसे एकत्र करने की बारी आई तो जग्गू को पीछे छोड़ दिया। बंबीहा गैंग ने लिखा है कि गोल्डी और लॉरेंस की फितरत रही है वो युवाओं को अपने काम के लिए सिर्फ इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और लारेंस गुट के शूटरों ने मिलकर की थी। मगर अब दोनों गैंगों के बीच अदावत की खबरें हैं। सूत्रों के अनुसार मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का गुट भी मजबूत हो रहा था। लॉरेंस नहीं चाहता था कि पंजाब में किसी दूसरे गुट का प्रभाव बढ़े। जब भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद थे तो दोनों में इस बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ही भगवानपुरिया और लॉरेंस में दुश्मनी शुरू हो गई। 

बठिंडा केंद्रीय जेल में जब दोनों गैंगस्टरों के बीच तकरार हुई तो दोनों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद दोनों गैंगस्टरों और इनके गुर्गों में दुश्मनी बढ़ती चली गई। इस घटना के बाद हाल ही में जयपुर पुलिस ने लॉरेंस को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया है। भगवानपुरिया अब भी बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद है। लॉरेंस को अब पंजाब की जेल में शिफ्ट करने की संभावना कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed