फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Davinder Babla became vice president for the third time, Bhatti became general secretary for the fourth time

Chandigarh News: दविंदर बबला तीसरी बार बने उपाध्यक्ष, भट्टी चौथी बार महामंत्री

Fri, 27 Jun 2025 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Davinder Babla became vice president for the third time, Bhatti became general secretary for the fourth time
चंडीगढ़। प्रदेश भाजपा ने वीरवार को संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया। यह नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी के बाद की गई हैं। नई टीम में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष से लेकर आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी तक की घोषणा की गई है। इसमें मेयर हरप्रीत कौर बबला के पति दविंदर सिंह बबला तीसरी बार उपाध्यक्ष बने हैं और वरिष्ठ नेता रामबीर भट्टी चौथी बार महामंत्री बने हैं। संजीव राणा को अहम जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नई टीम में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देविंदर सिंह बबला, राज किशोर, भरत कुमार, इंदिरा सिंह, डॉ. नरेश पांचाल और पूनम शर्मा को सौंपी गई है। वहीं महासचिव के रूप में रामबीर भट्टी और संजीव कुमार राणा की नियुक्ति की गई है। बबला ने कहा कि वह एक सच्चे सिपाही की तरह पार्टी की सेवा करेंगे। वहीं, भट्टी लंबे समय से संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं और पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर नेतृत्व तक के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका अहम रही है। इसके अलावा सचिव पद पर शशि शंकर तिवारी, रुचि सेखरी, सोनिया दुग्गल, अमन प्रीत सिंह, अमित राणा, मनीष शर्मा और मीनाक्षी ठाकुर को जगह दी गई है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रदीप कुमार बंसल को मिली है, जबकि अवि भसीन को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


डॉ. धरिंदर तायल निभाएंगे मुख्य प्रवक्ता की भूमिका
कार्यालय सचिव के रूप में दीपक मल्होत्रा और संजय पुरी को जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में मोहिंदर कुमार निराला और आईटी प्रभारी के रूप में शिवेंदर मंडोत्रा की नियुक्ति हुई है। मुख्य प्रवक्ता की भूमिका डॉ. धरिंदर तायल निभाएंगे, जबकि मीडिया संयोजक के तौर पर रवि रावत को नामित किया गया है। इसी तरह शक्ति प्रकाश देवशाली और रमेश सहोरे को सेल संयोजक और सह-संयोजक बनाया गया है। नई नियुक्तियों को लेकर जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि यह टीम संगठन को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed