फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Daughter of city beautiful rise in Russia, Himanshi won gold medal in Wushu International Championship

Chandigarh News: रशिया में चमकी शहर की बेटी, वुशू इंटरनेशनल चैंपियनशिप में हिमांशी ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 08 May 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Daughter of city beautiful rise in Russia, Himanshi won gold medal in Wushu International Championship
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल की बेटियां हर खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और विदेशों में नाम रोशन कर रही हैं। ताजा कड़ी में रविवार को रशिया में खेले जा रही अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में हिमांशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। मुकाबले रशिया के मॉस्को में खेले जा रहे हैं। इसमें आठ देशों की टीमों के बेहतरीन खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। स्वर्ण पदक जीतने पर शहर के वुशू के खेल के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल बना हुआ है। चंडीगढ़ वुशू एसोसिएशन के महासचिव सुदर्शन ने खुशी जताते हुए बताया कि हिमांशी एक वुशू के खेल की बेहतरीन खिलाड़ी है। इस खिलाड़ी का स्वर्ण पदक जीतना शहर की अन्य युवा खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ाएगा। वुशु फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन

परिवार का नाम किया रोशन
हिमांशी के पिता संजय चंडीगढ़ पुलिस में हेड कांस्टेबल के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। हिमांशी सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्रा है और दसवीं कक्षा के पेपर दिए हैं।
विज्ञापन

इस आधार पर हुआ चयन
पिछले साल तमिलनाडु में हुई खेलो इंडिया में वुशू के खेल स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रदर्शन के आधार पर हिमांशी का चयन रशिया में खेली जा रही अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप के लिए हुआ। हिमांशी सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन की सेल्फ डिफेंस अकादमी में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed