फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Date of Group C exams announced

Chandigarh News: ग्रुप सी की परीक्षाओं की तिथि घोषित

Thu, 01 Aug 2024 07:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Date of Group C exams announced
चार ग्रुपों की परीक्षा अगस्त में होगी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार ग्रुप एक की परीक्षा सात अगस्त, ग्रुप दो की परीक्षा आठ अगस्त को होगी। दोनों ग्रुपों की परीक्षा शाम के शिफ्ट में पंचकूला में होगी। इसके अलावा ग्रुप 56 और 57 की परीक्षा क्रमश: दस और 11 अगस्त को होगी। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि ग्रुप एक और दो की लिखित परीक्षाओं के लिए शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी संबंधित उम्मीदवार अपना नाम सूची में चेक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयोग का लक्ष्य है कि सभी भर्तियां समय पर पूरी हो, इसके लिए आयोग की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आयोग का मकसद है कि सभी भर्तियां पारदर्शिता एवं समानता के सिद्धांत पर हों, ताकि योग्य युवा अपनी काबिलियत के बल पर नौकरी हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed