फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab school education board exam datesheet: Date of board exams announced in Punjab

Punjab Board: बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित, पढ़ें- कब से शुरू होंगे 5वीं-8वीं और दसवीं व 12वीं के इग्जाम

Tue, 02 Jan 2024 11:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Jan 2024 11:16 PM IST
सार

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इस बार परीक्षाओं का आयोजन सुबह की पाली में किया जाएगा। 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से छह मार्च तक आयोजित की जाएंगी। वहीं 13 फरवरी से 30 मार्च तक 12वीं की परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
Punjab school education board exam datesheet: Date of board exams announced in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने मंगलवार को पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 7 से 14 मार्च तक, आठवीं की 7 से 27 मार्च, 10वीं की 13 फरवरी से 6 मार्च तक और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 फरवरी से 30 मार्च तक चलेंगी। सारी परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में ही होंगी।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं सेल्फ परीक्षा केंद्र और बोर्ड की ओर से स्थापित केंद्रों में होंगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं बोर्ड कार्यालय की ओर से स्थापित किए जाने वाले केंद्रों में ही होंगी। पांचवीं की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 11 बजे से शुरू होंगी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की बोर्ड की वेबसाइट https://www.pseb.ac.in पर भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

 

        12वीं कक्षा की परीक्षा (ओपन स्कूल सहित) डेटशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
तारीख परीक्षा विषय
13 फरवरी  गृह विज्ञान
14 फरवरी सामाजिक शास्त्र
15 फरवरी सामान्य पंजाबी, पंजाब इतिहास व संस्कृति
16 फरवरी धर्म
17 फरवरी लोक प्रशासन
19 फरवरी हिस्ट्री एंड एप्रीसिएशन ऑफ आर्टस
20 फरवरी गुरमति संगीत
21 फरवरी कृषि
22 फरवरी राजनीतिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान
23 फरवरी जियोग्राफी
26 फरवरी कंप्यूटर एप्लीकेशन
27 फरवरी जनरल अंग्रेजी
28 फरवरी साइकोलॉजी
29 फरवरी अकाउंटेंसी-2
1 मार्च कंप्यूटर साइंस
2 मार्च संगीत तबला, ई-बिजनेस के मौलिक सिद्धांत
4 मार्च शारीरिक शिक्षा और खेल
5 मार्च जीव विज्ञान, मीडिया अध्ययन।
6 मार्च इतिहास
7 मार्च नृत्य
11 मार्च संगीत वाद्य
12 मार्च संगीत गायन
13 मार्च पंजाबी इलेक्टिव, हिंदी इलेक्टिव, अंग्रेजी इलेक्टिव, उर्दू।
14 मार्च अर्थशास्त्र
15 मार्च गणित
16 मार्च रक्षा अध्ययन
18 मार्च संस्कृत, फ्रैंच, जर्मन
19 मार्च दर्शनशास्त्र, रसायन शास्त्र
20 मार्च राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी)
21 मार्च बिजनेस स्टीज-2
27 मार्च (एनएसक्यूएफ) संगठित परचून, आटोमोटिव, सेहत संभाल, सूचना तकनीक/सूचना तकनाकी व आधारित सेवाएं, निजी सुरक्षा, खूबसूरती और तंदरूस्ती, यात्रा पर्यटन व आतिथ्य, कृषि, अपैरल मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग, निर्माण, प्लंबिग, पावर, शारीरिक शिक्षा व खेल।
28 मार्च पर्यावरण शिक्षा (केवल कंपार्टमेंट के लिए)
30 मार्च स्वागत जिंदगी (केवल कंपार्टमेंट के लिए)

                           10वीं कक्षा की परीक्षा डेटशीट

 तारीख विषय परीक्षा
13 फरवरी पंजाबी-ए और पंजाब का इतिहास व संस्कृति-ए
14 फरवरी सेहत व शारीरिक शिक्षा
15 फरवरी गृह विज्ञान
16 फरवरी विज्ञान
17 फरवरी पंजाबी-बी और पंजाब का इतिहास व संस्कृति-बी
19 फरवरी अंग्रेजी
20 फरवरी (भाषाओं के पेपर) संस्कृत, उर्दू, फ्रैंच, जर्मन। (प्री-वोकेशनल) कंप्यूटर साइंस, रिपेयर एंड मेंटीनेंस ऑफ हाउस होल्ड इलेक्ट्रिक अप्लायंसेस, इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, खेती पावर मशीनों की देखभाल व मरम्मत, निटिंग (हैंड एंड मशीन), इंजीनियरिंग ड्राफ्टिंग एंड डुप्लीकेटिंग, फूड प्रिजवेशन, मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ लेदर गुड्स। (एनएसक्यूएफ) संगठित परचून, ऑटोमोटिव, सेहत संभाल, सूचना तकनीक/सूचना तकनीकी व आधारित सेवाएं, निजी सुरक्षा, खूबसूरती और तंदरूस्ती, यात्रा पर्यटन व आतिथ्य, कृषि, अपैरल मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग, निर्माण, प्लंबिग, पावर, शारीरिक शिक्षा व खेल।
21 फरवरी हिंदी, उर्दू (हिंदी के स्थान पर)
22 फरवरी मैकेनिकल ड्राइंग एंड चित्रकला
23 फरवरी सामाजिक विज्ञान
26 फरवरी गणित
27 फरवरी कृषि
28 फरवरी कंप्यूटर साइंस।
29 फरवरी कटाई व सिलाई।
1 मार्च संगीत (गायन)
2 मार्च संगीत वादन
4 मार्च संगीत तबला
5 मार्च सेहत विज्ञान (केवल कंपार्टमेंट के लिए)
6 मार्च स्वागत जिंदगी (केवल कंपार्टमेंट के लिए)

 

                      पांचवीं कक्षा की डेटशीट

तारीख विषय परीक्षा
7 मार्च अंग्रेजी
11 मार्च गणित
12 मार्च पंजाबी, हिंदी, उर्दू (पहली भाषा)
13 मार्च पर्यावरण शिक्षा
14 मार्च पंजाबी, हिंदी, उर्दू (दूसरी भाषा)
15 मार्च सेहत व शारीरिक शिक्षा की प्रयोगिक परीक्षा

                         आठवीं कक्षा की डेटशीट 

तारीख विषय परीक्षा
7 मार्च सामाजिक विज्ञान
11 मार्च गणित
12 मार्च पंजाबी, हिंदी, उर्दू (पहली भाषा)
15 मार्च अंग्रेजी
16 मार्च पंजाबी, हिंदी, उर्दू (दूसरी भाषा)
18 मार्च विज्ञान
20 मार्च कंप्यूटर साइंस
21 मार्च सेहत व शारीरिक शिक्षा
27 मार्च चुनिंदा विषय - कृषि, नृत्य, ज्यामितीय रेखांकन व चित्रकला, गृह विज्ञान, संगीत वादन, संगीत गायन, संस्कृत, उर्दू इलेक्टिव, इलेक्ट्रिकल एंड रेडियो वर्क। वोकेशनल विषय - साधारण घरेलू यंत्र, वायरिंग की मरम्मत और संभाल और ट्रांजिस्टर की मरम्मत व संभाल।
28 मार्च से 3 अप्रैल तक प्रयोगिक परीक्षाएं स्कूल स्तर पर होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed