{"_id":"c2d9f882018423775de8c82a2e29cc4a","slug":"date-extended-of-chandigarh-club-election-now-on-february-8-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ क्लब का चुनाव अब 6 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ क्लब का चुनाव अब 6 फरवरी को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Jan 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ क्लब का चुनाव एक सप्ताह के लिए और टल गया है। अब चुनाव 6 फरवरी को होगा, जबकि पहले 30 जनवरी को चुनाव करवाने की तारीख तय की गई थी।
विज्ञापन
क्लब के पदाधिकारियों के अनुसार कुछ प्रिंटिंग का काम बाकी है, जिस कारण चुनाव एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। अब चुनाव आचार संहिता अगले सप्ताह लागू होगी। क्लब के अनुसार चुनाव की नोटिफिकेशन की प्रति सभी सदस्यों को अगले सप्ताह भेज दी जाएगी, जिसके बाद चुनाव आचार संहिता लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
अगले सप्ताह ही नामांकन की तारीख की घोषणा की जाएगी। मालूम हो कि 10 साल से चंडीगढ़ क्लब के चुनाव नहीं हुए हैं। 2004 के नवंबर में हुए चुनाव में मुकेश बस्सी अध्यक्ष चुने गए थे, लेकिन 2011 के नगर निगम के चुनाव में पार्षद बनने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उपाध्यक्ष संदीप साहनी ने अध्यक्ष पद ग्रहण कर लिया था।
विज्ञापन
उम्मीदवारों ने शुरू किया प्रचार
उम्मीदवारों ने सोशल साइट्स पर वोट मांगने का सिलसिला शुरू कर दिया है। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अभी संदीप साहनी और सुनील गुप्ता का नाम सामने आया है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए नरेश चौहान, संजीव महम और राज कुमार मित्तल चुनावी मैदान में हैं।
एक साल के कार्यकाल के लिए होता है चुनाव
नियम के अनुसार क्लब की नई कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल के लिए होता है, उसके बाद फिर से चुनाव होने जरूरी हैं, लेकिन दस साल से चुनाव न होने का कारण यह है कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चंद अरजियां विचाराधीन थीं। चुनाव पर चंद सदस्यों ने चुनौती दी हुई थी।