फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dargah and Religious Icons on the way of kartarpur corridor from dera baba nanak

करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण में अब दरगाह और धार्मिक चिन्ह बने अड़चन, एनएचए ने जारी किया नोटिस

Fri, 28 Jun 2019 12:58 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 28 Jun 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Dargah and Religious Icons on the way of kartarpur corridor from dera baba nanak
गुरुद्वारा करतारपुर साहिब
गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के खुले दर्शनों के लिए डेरा बाबा नानक से बनाए जा रहे करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण में धार्मिक मजार और मूर्तियां अड़चन बन रही हैं। इन्हें हटाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से नोटिस जारी कर दिए गए हैं। एक तरफ मजारों के प्रबंधकों को जमीन का बनता मूल्य दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ रास्ते में आ रही मूर्तियों को हटाकर अन्य जगहों पर स्थापित करने की योजना है। फिलहाल एनएचए की ओर से उक्त जगहों को छोड़कर निर्माण जारी रखा गया हैं।
विज्ञापन


करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते में गांव पखोके में तकिया पीर बाबा निमाना शाह की मजार के अलावा करीब 12 मजार और अन्य धार्मिक स्थल आ रहे हैं। तकिया बाबा निमाना शाह की मजार की सेवा निभा रहे रसीद फकीर ने आरोप लगाया कि पहले करतारपुर रास्ते की निशानदेही में मजार नहीं आती थी, लेकिन माल विभाग के कुछ अधिकारियों ने अपनी निजी जायदाद और गांव चंदू नंगल के शमशानघाट को बचाने के लिए करतारपुर कॉरिडोर का रास्ता दरगाह की तरफ मोड़ दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने उच्चाधिकारियों के अलावा एसडीएम डेरा बाबा नानक व नेशनल हाइवे अथॉरिटी दिल्ली को सूचित कर दिया है। मजार की ओर रास्ते का मोड़ डालकर ऐतिहासिक बाबा निमाना शाह व दर्जन से अधिक अन्य फकीरों की मजारों को मिटाया जा रहा हैं। नेशनल हाइवे अथॉरिटी की ओर से उन्हें मजार को हटाने संबंधी नोटिस जारी कर दिया गया है।

अगर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से रास्ते का मोड़ सीधा नहीं किया गया तो वह जान तक कुर्बान कर देंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि डेरा बाबा नानक में गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के रास्ते में पीर बाबा निमाने शाह की जगह आती है। कलेक्टर की ओर से निर्धारित जमीन की राशि उक्त जगह के सेवादार प्राप्त कर सकते हैं।

भारत सरकार की ओर से खरीदी गई जमीन का डी-नोटिफिकेशन नहीं हो सकता। इस रास्ते के निर्माण में भोले शंकर व हनुमान जी की मूर्ति भी आ रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से इन मूर्तियों को अन्य जगहों पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने मजार के प्रबंधकों से अपील की कि वह रास्ता बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed