फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Danger of infection... Celebrate New Year but wearing a mask

Chandigarh News: संक्रमण का खतरा... नया साल मनाएं मगर मास्क पहनकर

Sat, 30 Dec 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Danger of infection... Celebrate New Year but wearing a mask
चंडीगढ़। कोरोना के नए वेरिएंट के रूप में एक बार फिर से संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है, लेकिन अब भी लोग इसकी अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में नए वर्ष के जश्न के दौरान की गई लापरवाही स्थिति को गंभीर बना सकती है। इसलिए विशेषज्ञ लोगों को मास्क लगाकर नए वर्ष का जश्न मनाने की सलाह दे रहे हैं जिससे संक्रमण की चेन मजबूत न हो सके।
विज्ञापन

वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन के एडवाइजर डॉ. आरके बेदी का कहना है कि नए वेरिएंट को लेकर विश्वभर में चिंता व्यक्त की जा रही है। कई देशों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। डॉ. आरएस बेदी का कहना है कि संक्रमण से बचाव का सबसे आसान तरीका मास्क पहनना और हाथ धोते रहना है क्योंकि नया वेरिएंट ओमिक्रॉन का ही म्यूटेशन है। इसमें संक्रमण दर तो तेजी से बढ़ता है, लेकिन संक्रमण की गंभीरता बहुत कम होती है। इस वेरिएंट को लेकर यह खास है कि इसमें 98 प्रतिशत मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही। इसके बावजूद जो पहले से बीमार हैं उन्हें सचेत रहना होगा क्योंकि वे आसानी से इसकी चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

इन लक्षणों पर करें गौर
बुखार, ठंड लगना, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सांस लेने में कठिनाई, थकान, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, स्वाद या गंध की हानि, गले में खराश, भीड़, नाक बहना, मतली, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण अगर लंबे समय से चल रहे हैं तो भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचे और घर में भी फेस मास्क पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनोम सिक्वेंसी के लिए भेजे नमूने
वहीं, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि अब संक्रमित मिले तीनों मरीजों के जांच के नमूने जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। उसकी रिपोर्ट आने में लगभग दो हफ्ते का समय लगेगा। बता दें कि शहर में पिछले दिनों एक के बाद एक तीन दिनों तक एक-एक संक्रमित मरीज मिल चुके हैं जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हो गई है। तीनों होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed