फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   danger of flood in punjab, school closed

पंजाब में उफान पर नदियां, बंद किए गए स्कूल

Tue, 11 Aug 2015 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब Updated Tue, 11 Aug 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
danger of flood in punjab, school closed

भाखड़ा बांध से छोड़े जा रहे पानी और स्वां नदी में आए बरसाती पानी का स्तर हालांकि कम हो रहा है, लेकिन श्री आनंदपुर साहिब के छह गांवों के लोगों में अभी भी दहशत का माहौल है। पानी की मार के कारण क्षेत्र के सात स्कूलों को बंद करना पड़ा है।

विज्ञापन


बीपीओ सुदेश हंस ने बताया कि पानी की आमद के चलते आ रही दिक्कतों के बारे में उन्हें अध्यापकों ने बताया, जिसके आधार पर क्षेत्र के सात प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को छुट्टी कर दी गई। अध्यापकों को दूसरे स्कूलों में जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूल बुर्ज, हरीवाल, मेंहदली कलां, गज्जपुर, चंदपुर, निक्कूवाल और शाहपुर बेला को बंद कर दिया गया है। पानी से स्कूलों के रिकार्ड न खराब हो जाएं, इसके लिए अध्यापकों को रिकार्ड दूसरे स्कूलों के सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। स्कूल कितने दिन तक बंद रहेंगे, यह पानी की स्थिति पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अमरजीत सिंह बैंस ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर कहा कि स्वां नदी मे पहले से 28 हजार क्यूसिक पानी चल रहा है। बीबीएमबी की ओर से छोड़े गए पानी के साथ सतुलज में 38 हजार क्यूसिक पानी ही रह जाएगा। पानी पहले से बहुत कम है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

फसलें खराब, किसान परेशान

danger of flood in punjab, school closed

दरिया के पानी ने क्षेत्र के गांव लोधीपुर में फसल को खराब कर दिया है। स्थानीय लोगों ने इसके लिए प्रशासन के प्रति रोष जताया है। किसानों का कहना है कि 2012 में बाढ़ के समय लोधीपुर गांव में आए उपमुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल ने सतलुज नदी और स्वां नदी को जल्दी चैनलाइज करने का ऐलान किया था। अभी तक इस प्रोजेक्ट पर कोई काम शुरू नहीं हुआ।

लोगों का कहना है कि पिछले 20-25 दिन से गांवों में लगातार पानी आ रहा है लेकिन सरकार की ओर से लोधीपुरस बांध को पक्का नहीं किया जा रहा। गांव लोधीपुर को बुर्ज से जोड़ती सड़क पर कटाव बढ़कर 35 फुट का हो गया है, जिससे यहां आवाजाही बंद हो गई है।

गांव लोधीपुर की ओर की डेढ़ किमी की सड़क टूटनी शुरू हो गई है। आधा किमी सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। ऐसे में लोगों को 15 किलोमीटर से घूमकर आना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed