फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dandiya on Sukhna Lake and Plaza, tourists were welcomed with flowers in Rock Garden

सुखना लेक और प्लाजा पर डांडिया, रॉक गार्डन में पर्यटकों का फूल से हुआ स्वागत

Wed, 28 Sep 2022 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dandiya on Sukhna Lake and Plaza, tourists were welcomed with flowers in Rock Garden
चंडीगढ़। विश्व पर्यटन दिवस पर मंगलवार को पूरे दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुरुआत सुखना लेक पर आयोजित मॉर्निंग रागा से हुई। इसके बाद पर्यटन विभाग के कर्मचारियों ने रॉक गार्डन में गुलाब का फूल देकर पर्यटकों का स्वागत किया। वहीं, शाम के समय लोगों के लिए प्लाजा में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

लेक पर सुबह छह बजे मॉर्निंग रागा का आयोजन किया गया। सैर के लिए पहुंचे लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और संगीत का आनंद लिया। इसके बाद सेक्टर-17 प्लाजा में पेंटिंग प्रतियोगिता, सेक्टर-17 स्थित इंडीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) में लोगों का दौरा कराया गया। पर्यटन विभाग के कई कर्मचारी रॉक गार्डन के अलावा रोज गार्डन, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर गए और शहर पहुंचे पर्यटकों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। इसके अलावा स्कूलों बच्चों को हॉप ऑन-हॉप ऑफ बसों की सवारी कराई गई।
विज्ञापन

शाम साढ़े पांच बजे सुखना लेक और शाम सात बजे से सेक्टर-17 के प्लाजा पर डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें रंग बिरंगी परंपरागत पोशाकों में गुजरात से आए कलाकारों के साथ चंडीगढ़ वासी खूब नाचे। प्लाजा और सुखना लेक पर ये महोत्सव चार अक्तूबर तक रोजाना होगा। इसके लिए सिटको और पर्यटन विभाग की तरफ से तैयारियां की गईं हैं। पर्यटन विभाग के अतिरिक्त सचिव रूपेश कुमार ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित
डांडिया उत्सव : दूसरे दिन कलाग्राम में उमड़े लोग
मनीमाजरा। दस दिवसीय वार्षिक डांडिया उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को कलाग्राम में ट्राइसिटी से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और गुजराती गीत-संगीत पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम अधिकारी यशविंदर शर्मा ने कहा कि जोड़े में आए लोगों ने गुजरात से आए कलाकारों के साथ डांडिया नृत्य किया और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। ज्यादातर प्रतिभागी पारंपरिक गुजराती वेशभूषा में आए थे। नवरात्रि के चलते विशेष रूप से उपवास रखने वालों ने कार्यक्रम स्थल पर स्थापित शाकाहारी भोजन स्टॉल पर अपनी पसंद के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed