{"_id":"5a8449f706a3d9079767316706e946b1","slug":"dana-mandi-started-in-the-stock-yard-banud","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को सस्ते दाम पर मिलेगी रेत-बजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को सस्ते दाम पर मिलेगी रेत-बजरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 13 Feb 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के लोगों को सही रेटों पर रेत बजरी मुहैया कराने के लिए प्रशासन ने बनूड़ स्थित दाना मंडी में स्टाक यॉर्ड स्थापित किया है। यह जानकारी डीसी तजिंदर पाल सिंह सिद्दू ने दी है। उन्होंने बताया कि स्टॉक यॉर्ड बनने से जहां आम लोगों को आसानी से रेत-बजरी मिलेगी। वहीं, रेत की कालाबाजारी भी बंद होगी।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति स्टॉक यॉर्ड के फोन नंबर 01762251446 एवं मोबाइल नंबर 8054635454 पर कॉल कर सकता है।
टेलीफोन पर रेत-बजरी की बुकिंग सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगी। तेपला खड्ड से लाए जाने वाले रेत 200 सीएफटी का रेट 4650 रुपये एवं 300 सीएफटी का रेट 7100 रुपये और 400 सीएफटी का रेट 9400 रुपये निश्चित किया गया है। इसी तरह सुरेवाल एवं दियापुर खड्ड से लाए जाने वाले रेत 200 सीएफटी का रेट 5250 रुपये, 300 सीएफटी 7600 रुपये एवं 400 सीएफटी का रेट 10100 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
स्टॉक यार्ड संबंधी अन्य जानकारी स्टॉक इंचार्ज एवं मार्केट कमेटी बनूड़ के सचिव कुलजिंदर सिंह से ली जा सकती है। उनसे संपर्क करने के लिए 9915009448 पर कॉल करनी होगी। उन्होंने बताया कि स्टॉक यॉर्ड के लिए जिला मंडी अफसर को नोडल अफसर बनाया गया है। जबकि स्टॉक यार्ड की निगरानी सचिव एवं सुपरवाइजर मार्केट कमेटी बनूड़ करेंगे। वहीं, रेत व बजरी की गैर कानूनी माइनिंग पर शिकंजा कसने के लिए चैकिंग अभियान लगातार चलेगा।
विज्ञापन