{"_id":"81b0b44286b1f3478f30df86226d610d","slug":"daily-train-to-chandigarh-to-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर जाने वालों को मिल सकती है खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर जाने वालों को मिल सकती है खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Mar 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर मंडल से अभी तक चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी नहीं थी। उत्तर रेलवे ने इस रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाकर लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
अब रेलवे प्रशासन इस ट्रेन को नियमित रूप से चलाने की योजना बना रहा है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इसे ट्रायल के लिए चलाया जा रहा है, लेकिन यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया रही तो इसे रेगुलर भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
अंबाला मंडल के सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर गुलशन कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ से लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, नंगल आदि रूट पर ट्रेनें चल रही हैं।
अब कालका-कटरा ट्रेन भी चलने जा रही है जोकि पठानकोट होते हुए जाएगी। ऐसे में सिर्फ फिरोजपुर रूट ही बचा है जहां चंडीगढ़ से ट्रेन नहीं चल रही है। फिरोजपुर मंडल हेडक्वार्टर भी है। उन्होंने कहा कि इस स्पेशल ट्रेन के चलने से इस रूट पर ट्रैफिक का भी पता लग सकेगा। उसके बाद ही ट्रेन को रेगुलर करने की प्लानिंग होगी।
विज्ञापन