{"_id":"34cb69001eb5263b50ec5b979c445968","slug":"cylinder-blast-in-pathankot-during-filling-gas-in-balloons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर फटा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर फटा, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 27 Jan 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में डलहौजी रोड पर अफरा तफरी मच गई। गुब्बारे में गैस भरते समय अचानक सिलेंडर फट गया और एक बड़ा हादसा होते-होते टला। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। धमाके के साथ साथ फटा गैस सिलेंडर करीब तीस फीट ऊपर उछलकर बिजली के तार से टकराकर एक इमारत की छत पर गिरा।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर डीएसपी सिटी मनोज ठाकुर और थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी विपन कुमार मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि गुब्बारे बेचने वाले की तलाश की जा रही है। स्थानीय दुकानदार लक्की ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उनकी दुकान के सामने एक व्यक्ति गुब्बारे बेच रहा था।
विज्ञापन
गुब्ब्बारे में गैस भरते समय अचानक सिलेंडर फट गया और उछलकर ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकराते हुए इमारत की छत पर पर जा गिरा। सिलेंडर फटते ही गुब्बारे बेचने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि धमाका से लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सिलेंडर टकराने से बिजली के तार टूटकर नीचे खड़े वाहनों पर गिर गए। तार के नीचे किसी के खड़े नहीं होने से हादसा बच गया। लक्की ने बताया मुख्य रोड होने के चलते यहां हर समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है। हजारों की संख्या में लोग खरीददारी के लिए रोजाना लोग आते रहते है।
धमाके की सूचना मिलने के तुरंत बाद डीएसपी सिटी मनोज ठाकुर व थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी विपन कुमार ने मौके पर पहुंचे घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया गुब्बारे बेचने वाले व्यक्ति को पकड़कर उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने हटाया था गुब्बारे वालों को
गत वर्ष गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस ने शहर के डलहौजी रोड, गांधी चौक, वाल्मीकि चौक व अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गुब्बारे बेचने वाले सभी लोगों को हटाया था, ताकि इन भीड़-भाड़ वाले एरिया में किसी भी तरह का कोई हादसा न हो। इस बार प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।