{"_id":"62bbeb4c5be9b62f864483b8","slug":"cylinder-blast-in-maqsooda-vegetable-market-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मकसूदा सब्जी मंडी में सिलिंडर फटा, एक व्यक्ति गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मकसूदा सब्जी मंडी में सिलिंडर फटा, एक व्यक्ति गंभीर घायल
Wed, 29 Jun 2022 11:37 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:37 AM IST
सार
एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि सिलिंडर लीक होने की वजह से माचिस जलाते ही धमाका हो गया।
विज्ञापन
मकसूदा सब्जी मंडी में सिलिंडर फटा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार तड़के जालंधर की मकसूदा सब्जी मंडी में धमाके की आवाज से पूरी मार्केट दहल उठी और दुकान का गेट उखड़ कर बाहर आ गिरा। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। जानकारी के मुताबिक मंडी में सिलिंडर ब्लास्ट हुआ था। यह धमाका मंडी मार्केट कमेटी के दफ्तर के नजदीक स्थित दुकान नंबर पांच की बेसमेंट में हुआ। यहां तीन सिलिंडर रखे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दुकान के पास एक व्यक्ति बीड़ी पी रहा था, जो बुरी तरह से घायल हो गया। इसकी पहचान गुलशन कुमार के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि सिलिंडर लीक होने की वजह से माचिस जलाते ही धमाका हो गया।
विज्ञापन
हैरानी की बात है कि मार्केट कमेटी के दफ्तर के नजदीक इस दुकान में तीन सिलिंडर रखने का क्या काम था। मंडी में सिर्फ धांधली के कारण अव्यवस्था चल रही है जो लगातार बढ़ रही है। मंडी में सिर्फ सब्जी और फलों का बाजार सजता है तो तीन सिलिंडर किस लिए रखे गए थे लेकिन मंडी में आढ़ती व मार्केट कमेटी के कुछ अधिकारियों में चल रही धांधली के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन