फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyclists to challenge British heritage Kalka-Shimla rail

ब्रिटिश विरासत कालका-शिमला रेल को चुनौती देंगे साइक्लिस्ट

Tue, 25 Jan 2022 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cyclists to challenge British heritage Kalka-Shimla rail
चंडीगढ़। ट्राइसिटी के साइक्लिस्ट इस वर्ष अपने अनोखे अंदाज में रिपब्लिक डे मानाने जा रहे हैं। इसमें साइक्लिस्ट लगभग 90 किलोमीटर की माउंटेन बाइकिंग यात्रा को 26 जनवरी को शिमला में समाप्त करेंगे। इस राइड की मुख्य विशेषता यह है कि सभी साइक्लिस्ट ब्रिटिश काल की विरासत कालका-शिमला रेलवे (केएसआर) को चुनौती देकर ट्रेन को पछाड़ने का प्रयास करेंगे। इस चैलेंज में ट्राइसिटी के दस साइक्लिस्ट भाग ले रहे हैं। इस जोश भरे साहसिक अभियान में 13 वर्षीय तन्मय रावत और 59 वर्षीय नतिंदर ढिल्लों शामिल हैं।
विज्ञापन

आयोजक साइकिल वॉक्स के फाउंडर विक्रांत शर्मा ने बताया कि चैलेंज आयोजित करने का उद्देश्य रास्ते में लोगों में देश समर्पण की भावना को जागृत करना है। इसके साथ ही युवाओं में साइक्लिंग के प्रति लगाव पैदा करना है। 26 जनवरी की सुबह सभी साइक्लिस्ट कालका रेलवे स्टेशन से ट्रेन छूटते ही शिमला रेलवे स्टेशन के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। उनका प्रयास नेशनल हाईवे से होते हुए धर्मपुर, सोलन, कंडाघाट, शोघी होते हुए ट्रेन से पहले पहुंचने का होगा। उन्होंने बताया कि युवाओं का यह प्रयास मौजूदा परिदृश्य में ब्रिटिश विरासत को चुनौती देकर दमखम दिखाना है।
विज्ञापन

माल रोड जाकर गांधी स्मारक पर करेंगे माल्यार्पण
राइड के बाद वे माल रोड जाकर गांधी स्मारक पर माल्यार्पण करेंगे। इसी क्लब के सदस्यों ने गत वर्ष युवाओं में नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए एक साइकिल रैली शिमला से 15 किलोमीटर दूर फागू तक निकाली थी जबकि 15 अगस्त को फिरोजपुर स्थित हुसैनीवाला बार्डर में भारतीय सेना से साथ मिलकर तिरंगा फहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed