फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cycling by advisor vijay dev at chandigarh

बिना बताए साइकिल पर ऑफिस पहुंचे एडवाइजर विजय

Tue, 05 Jan 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 05 Jan 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
cycling by advisor vijay dev at chandigarh

किसी को बदलने के लिए कहने से पहले, खुद को बदलना जरूरी है। इसे चरितार्थ करते हुए प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव सोमवार को साइकिल पर सचिवालय पहुंचे। देव के साइकिल से आने की किसी को भनक तक नहीं लगी। जब वह निजी सुरक्षाकर्मी के साथ सचिवालय पहुंचे तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। इससे पहले शुक्रवार को भी देव साइकिल से ही सचिवालय पहुंचे थे, लेकिन यह विजिट गो ग्रीन साइकिल क्लब ने आयोजित करवाई थी।

विज्ञापन


दूसरे अधिकारियों को ऐसे निर्देश देने के बजाय उन्होंने खुद ही साइकिल पर आना शुरू कर मिसाल पेश की है। बताया जा रहा है कि देव रोज सुबह साइकिल से ऑफिस आएंगे। फिर दोपहर को लंच के लिए भी साइकिल से ही जाएंगे। दोपहर बाद कई मीटिंग, शहर में दौरे और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जाना होता है।
विज्ञापन


इसलिए दोपहर बाद ही वह गाड़ी का इस्तेमाल करेंगे। सोमवार को लोगों से मिलने के बाद जब सलाहकार दोपहर का भोजन करने निकले तो उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने शुरुआत की है, दूसरे अधिकारी भी पहल करेंगे। दूसरों को कहने से पहले वह खुद साइकिल से ही सफर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व और मैनपावर बचेगी
अमूमन सलाहकार की गाड़ी को आगे और पीछे से दो एस्कार्ट गाड़ियां कवर कर चलती हैं। आने जाने के दौरान उनकी सुरक्षा में 15 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहते हैं। साइकिल पर आने से इन तीनों गाड़ियों का फ्यूल बच रहा है। साथ ही 15 लोगों का स्टाफ कहीं और लगाया जा सकता है। देव साइकिल पर बिना एस्कॉर्ट केवल एक निजी सुरक्षाकर्मी के साथ पहुंचे। सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ-साथ साइकिल पर चला।


वित्त सचिव ने कभी नहीं ली एस्कार्ट
वित्त सचिव सर्वजीत सिंह ने भी कभी एस्कॉर्ट नहीं रखी। हालांकि उनके प्रोटोकोल में एस्कार्ट का प्रावधान है। लेकिन वह पदभार संभालने के बाद से अब तक बिना एस्कॉर्ट के ही चल रहे हैं।

कोट्स...
सिटी ब्यूटीफुल में साइकिलिंग के लिए उचित माहौल है। पर्यावरण को बचाने के लिए यह पहल की है। उम्मीद है कि दूसरे अधिकारी भी खुद इससे जुड़ेंगे।
-विजय कुमार देव, सलाहकार, चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed