फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyclegiri organized a special ride in Chandigarh

Chandigarh News: साइकिलगिरी ने आयोजित की विशेष राइड, 120 महिलाओं ने चलाई साइकिल

Sun, 10 Mar 2024 03:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Mar 2024 03:35 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में साइकिलगिरी ने विशेष राइड का आयोजन किया। इसमें 10 और पांच किलोमीटर की दो राइड थीं। प्रतियोगिता की शुरुआत सेक्टर-36 से हुई और मोहाली में खत्म हुई। खास बात यह है कि 40 साल बाद 65 साल की नीलू गर्ग ने साइकिल चलाई। वह प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हरिद्वार से पहुंचीं।

विज्ञापन
Cyclegiri organized a special ride in Chandigarh
साइकिल राइड में हिस्सा लेतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सेलिब्रेट करते हुए साइकिलगिरी ने हर साल की तरह इस बार भी शहर की महिलाओं के लिए विशेष राइड का आयोजन किया। इस विशेष राइड में डॉक्टर, आर्किटेक्ट, बिजनेसवुमन ने हिस्सा लिया। सभी ने न केवल अपनी बाइक को खूबसूरती से सजाया था बल्कि उन्होंने फूलों के आभूषण भी पहने थे और अपने हेलमेट को भी फूलों से सजाया था।

विज्ञापन


साइकिल राइड के लिए 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर की दो श्रेणियां रहीं। सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन से 10 किमी की राइड और मोहाली के 3बी2 से 5 किमी की राइड, एक साथ होते हुए सेक्टर-67 में सीपी67 मॉल पहुंची। इसमें 120 महिलाओं ने भाग लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागियों ने न केवल अपनी बाइक को खूबसूरती से सजाया था बल्कि उन्होंने फूलों के आभूषण भी पहने थे। जब सभी महिलाएं साइकिल पर निकलीं तो सभी उन्हें देखते रह गए। जिस रास्ते से भी यह गुजरे लोगों ने अपने मोबाइल फोन में उस दृश्य को कैद किया। कई महिलाओं ने लंबे समय बाद साइकिल चलाई, जैसे 65 साल की नीलू गर्ग, जिन्होंने 40 साल बाद साइकिल चलाई। वे हरिद्वार से खास तौर पर अपनी सहेली रेखा मित्तल के पास चंडीगढ़ में इस राइड में भाग लेने पहुंची हैं। इस कार्यक्रम में नृत्य और फिटनेस का जश्न शामिल था। यह कार्यक्रम साइकिलगिरी द्वारा आयोजित किया गया था। यह एक समूह है जो साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस और स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

किरण ने जीता मोस्ट इनोवेटिव ड्रेस का पुरस्कार

राइड के समाप्त होने पर कई पुरस्कार दिए गए। मोस्ट इनोवेटिव ड्रेस का पुरस्कार किरण को मिला। बेस्ट डेकोरेटड हेलमेट कंवलप्रीत कौर, बेस्ट डेकोरेटेड साइकिल पायल व मायरा और बेस्ट फ्लोरल ज्वेलरी का पुरस्कार केशिका बंसल को दिया गया। इन्हें इनाम में एक गुडी बैग दिया गया। सभी प्रतिभागियों का जजमेंट डॉ. रिद्धि गुप्ता और डॉ. नीतू गोयल ने किया। 



साइकिलगिरी की अध्यक्ष डॉ. सुनयना बंसल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस के महत्व पर जोर देना है और साइकिल चलाना पुरानी बीमारियों और अन्य बीमारियों को दूर रखने का एक शानदार तरीका है। कहा कि एक स्त्री रोग विशेषज्ञ होने के नाते उन्होंने अक्सर देखा है कि महिलाएं अपने खुद के शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य के लिए समय नहीं निकालती हैं। साइक्लिंग इन दोनो के लिए ही एक बेहतरीन माध्यम है। कोई भी व्यक्ति साइकिल से अपने कार्यस्थल पर जा सकता है और प्रदूषण को भी कम कर सकता है। यह न केवल आपकी शारीरिक फिटनेस में सुधार करता है बल्कि आपके मूड, याददाश्त और एकाग्रता में भी सुधार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed