फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cycle track survey conducted in Chandigarh by Cyclegiri NGO

Chandigarh: साइकिल ट्रैक पर पहला सर्वे, रिपोर्ट-टाइल्स से बने ट्रैक घातक, कहीं लटक रहे तार तो कहीं गड्ढे

Thu, 23 Feb 2023 05:17 PM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 05:17 PM IST
सार

चंडीगढ़ प्रशासन के आग्रह पर यह सर्वे साइकिलगिरी एनजीओ ने किया है। इसके लिए साइकिलगिरी के अक्षित पासी, एसएस भट्टी, अदिति सूद, डॉ. सुनैना बंसल, रेखा मित्तल, संदीप गोयल, सुनील, डॉ. अशोक वढेरा, गौरव चुग, अमित गर्ग और डॉ. निशि को मिलाकर दो-दो लोगों की एक टीम बनाई गई।

विज्ञापन
Cycle track survey conducted in Chandigarh by Cyclegiri NGO
चंडीगढ़ में साइकिल ट्रैक का सर्वे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के साइकिल ट्रैक पर अब तक का सबसे बड़ा सर्वे हुआ है। 11 सदस्यीय टीम ने 10 दिन तक कई घंटे साइकिल चलाकर पूरे 265 किमी के ट्रैक का सर्वे किया है। रिपोर्ट में बताया है कि जगह-जगह बने टाइल के ट्रैक खतरनाक हैं। कई जगह बिजली के तार लटक रहे हैं, तो कहीं पेड़ की टहनियां। पूरे ट्रैक की फोटो और वीडियोग्राफी की गई है, जिसकी रिपोर्ट इंजीनियरिंग विभाग के सचिव विजय नामदेवराव जड़े को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन के आग्रह पर यह सर्वे साइकिलगिरी एनजीओ ने किया है। इसके लिए साइकिलगिरी के अक्षित पासी, एसएस भट्टी, अदिति सूद, डॉ. सुनैना बंसल, रेखा मित्तल, संदीप गोयल, सुनील, डॉ. अशोक वढेरा, गौरव चुग, अमित गर्ग और डॉ. निशि को मिलाकर दो-दो लोगों की एक टीम बनाई गई। इन सभी ने इलाका चुना और सुबह, दोपहर व शाम को 265 किमी के ट्रैक पर साइकिल चलाकर इस सर्वे को पूरा किया। टीम के अमित गर्ग ने रिपोर्ट को कंपाइल किया है, जिसे लेकर मंगलवार को इंजीनियरिंग विभाग के सचिव विजय नामदेवराव जड़े व चीफ इंजीनियर सीबी ओझा को एक प्रेजेंटेशन दी गई। इसके साथ ही अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट भी सौंपी है। सचिव विजय नामदेवराव जड़े ने छह महीने में सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ट्रैक के फोटो और वीडियोग्राफी के लिए बनाया मोबाइल एप
सर्वे के दौरान शहर के सभी सेक्टर व इलाकों के साइकिल ट्रैक की फोटो और वीडियोग्राफी की गई है। तस्वीरों और वीडियो को एक जगह और लोकेशन-समय के साथ रखा जा सके, इसके लिए एनजीओ की तरफ से एक मोबाइल एप भी बनाया गया। टीम के अक्षित पासी ने बताया गया कि आमतौर पर एक किलोमीटर साइकिल चलाने में 5 मिनट लगते हैं, लेकिन टीम के सदस्यों ने करीब 15 मिनट लगाए हैं, ताकि पूरे साइकिल ट्रैक का सर्वे और वीडियोग्राफी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक भी रुपया लिए बिना पूरे शहर का किया सर्वे
साइकिलगिरी एनजीओ की टीम ने प्रशासन से इस सर्वे के लिए कोई फीस नहीं ली है। टीम के एक सदस्य ने कहा कि वह चंडीगढ़ में पैदा हुए हैं और यहीं पर पले-बढ़े हैं। टीम के सभी सदस्य चाहते हैं कि चंडीगढ़ के साइकिल ट्रैक देशभर में सबसे अच्छे हों। चंडीगढ़ ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। सभी सदस्यों को अच्छा महसूस हो रहा है कि उन्होंने शहर के लिए कुछ किया है। बैठक में सदस्यों ने प्रशासन को सुझाव भी दिया है कि एक अलग विभाग या विंग बनाना चाहिए, जहां पर लोग साइकिल ट्रैक से संबंधित शिकायत व सुझाव दे सकें।

रिपोर्ट में बताई गई मुख्य समस्याएं 
1. मटका चौक, सेक्टर-39 समेत कई इलाकों में बनाए गए टाइल के साइकिल ट्रैक पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। बारिश में फिसलकर लोग गिरते हैं। ये खतरनाक है।
2. कई जगह ट्रैक को खोद कर पाइप या तार डालने का काम चल रहा है। काम खत्म होने के बाद भी ट्रैक बराबर नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं।

3. सेक्टर-52 की तरफ साइकिल ट्रैक को तुरंत रिपेयर करने की जरूरत है। सेक्टर-41 में साइकिल ट्रैक पर सबसे ज्यादा गाड़ियां खड़ी रहती हैं।
4. सेक्टर-40, 41 और 48 के साइकिल ट्रैक कई वर्षों से बन ही रहे हैं। कुछ नए बने ट्रैक की क्वालिटी भी खराब है।
5. कई जगह पर लोगों ने पीछे की दीवार में गेट बना लिए हैं और ड्रेनेज का पानी और कूड़ा ट्रैक पर गिरा रहे हैं। इससे ट्रैक फिसलन भरे हो जाते हैं और टूट भी रहे हैं।
6. मटका चौक पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइकिल सवार कई घंटे तक सड़क पार करने के लिए खड़े रह जाते हैं। लाइट्स की जरूरत है।
7. कई बस स्टैंड ट्रैक के नजदीक हैं और उनकी ऊंचाई बेहद कम है। उनसे लोगों के सिर में चोट लग सकती है। उदाहरण के लिए सेक्टर-22 का बस स्टैंड।
8. कई जगह ट्रैक के बीच तार लटक रही होती है, जो अंधेरे में दिखाई नहीं देते हैं और लोग उन में फंस कर चोटिल हो रहे हैं।
9. शहर में 10-12 पेड़ ऐसे हैं, जिनकी टहनियां साइकिल ट्रैक के बीचो-बीच हैं।
10. कई ट्रैक पर लाइट नहीं है। कई जगह मैनहोल के गटर हैं, तो कहीं बड़े गड्ढे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed