फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cycle sharing project became popular in chandigarh

चंडीगढ़ : साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट हिट, छुट्टी के दिन साइकिल के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार 

Tue, 09 Feb 2021 02:34 PM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Feb 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
Cycle sharing project became popular in chandigarh
चंडीगढ़ में साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट काफी लोकप्रिय हो गया है। - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चंडीगढ़ में शुरू हुए साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार और रविवार के दिन तो साइकिल चलाने का क्रेज इतना है कि लोगों को स्टैंड पर साइकिल ही नहीं मिलती। पिछले दो माह में 18927 सक्रिय सदस्य एप के माध्यम से जुड़े हैं  वहीं लोग अब तक शहर में 35 हजार किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं। लोगों की मांग है कि साइकिलों की संख्या और बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 10 दिसंबर को साइकिल फॉर चेंज प्रोजेक्ट के तहत शहर में 225 साइकिलों से योजना की शुरुआत की थी। इसके लिए शहर में 25 डॉकिंग स्टेशन भी बनाए हैं। इस प्रोजेक्ट को शहर में ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया था, लेकिन लोगों की रुचि ऐसी बढ़ी है कि अब लोग जल्द साइकिलों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। शनिवार और रविवार को तो लोगों को साइकिल के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। इसे देखते हुए निगम ने प्रोजेक्ट के तहत जल्द और साइकिल लाने के लिए कंपनी को निर्देश दे दिए हैं। 
विज्ञापन



शहर में चलनी हैं कुल पांच हजार साइकिल, अगस्त तक आ जाएंगी 1250  
प्रोजेक्ट के तहत शहर में कुल पांच हजार साइकिलें चलाई जाएंगी। इनके लिए 670 स्थानों पर साइकिल स्टैंड बनेंगे। अगस्त तक शहर को पहले फेज की 1250 साइकिलें मिल जाएंगी। उसके बाद छह माह के चार फेज में पांच हजार साइकिलें शहर में आ जाएंगी। इसके लिए एक स्मार्ट कार्ड भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट कार्ड से साइकिल लेने वाले लोगों को 10 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से शुल्क देना होगा। वहीं, जिनके पास कार्ड नहीं होगा, उन्हें प्रति आधे घंटे के 10 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि अभी साइकिल का ट्रायल चल रहा है इसलिए लोगों को आधे घंटे के 10 रुपये देने पड़ रहे हैं। इसके लिए स्मार्ट सिटी न एप भी बनाया है। इससे साइकिल लॉक व अनलॉक होती है। देश में पहली बार एक साथ किसी शहर में इतनी बड़ी संख्या में साइकिलें लाकर प्रोजेक्ट लांच किया जा रहा है।
 

अभी यहां बने हैं डॉकिंग स्टेशन  

  • सेक्टर 1 - रॉक गार्डन, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के प्रवेश द्वार के पास और पंजाब सिविल सचिवालय पैंट्री के पास
  • सेक्टर 12 - पीजीआई
  • सेक्टर 17- आईएसबीटी, नीलम सिनेमा, नगर निगम दफतर के पास, आहूजा के पास, एचडीएफसी बैंक के पास, टीडीआई मॉल के पास, जिमखाना के पास, आरबीआई के सामने
  • सेक्टर 34 - गुरुद्वारे के पास
  • सेक्टर 35- मार्केट के पास, बंग भवन के पास और लॉर्ड ऑफ पार्टीज के पास
  • सेक्टर 43 - आईएसबीटी, होटल अमारा के पास
  • सेक्टर 22 - अरोमा के पास, रिक्शा स्टैंड व बस क्यू शेल्टर के पास, होटल पिकाडली के पास, एससीओ नंबर 2422 के पास, सरकारी पशु अस्पताल के पास
  • सेक्टर 16- शांतिकुंज पार्किंग

दोस्तों के साथ बीते शनिवार को सुखना लेक पर गए थे। कुछ दोस्तों के पास साइकिल थी। हम लोगों ने सोचा साइकिल स्टैंड से एक साइकिल ले लेंगे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी हमें साइकिल नहीं मिली। -सौरभ जैन, सेक्टर-19

रविवार को बच्चों के साथ सेक्टर-22 मार्केट गया था। वहां से बच्चे घर चले गए। फिर मैंने सोचा साइकिल लेकर अपनी दुकान पर चला जाऊं, लेकिन एक घंटे तक इंतजार के बाद भी मुझे साइकिल नहीं मिली।  -पुनीत कुमार, सेक्टर-22

लोगों की रुचि देखकर काफी अच्छा लग रहा है। हमारा अगला लक्ष्य जल्द से जल्द 1250 साइकिलें लाने का है क्योंकि मांग के अनुसार पर्याप्त साइकिल उपलब्ध नहीं हो पा रही है। लोगों का रुझान देखकर अब इस योजना को जल्द पूरा का करने का हौसला मिला है। -केके यादव, सीईओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed