फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cycle entrepreneurs sitting on hunger strike in Ludhiana

Ludhiana News: भूख हड़ताल पर बैठे साइकिल उद्यमी तो भाजपाइयों के हाथ पांव फूले, आश्वासन पर माने

Mon, 16 Jan 2023 09:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Jan 2023 09:51 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि लुधियाना की इंडस्ट्री को दूसरे राज्य में जाने नहीं दिया जाएगा। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साइकिल इंडस्ट्री की जो समस्या है, उसे हल करवाया जाएगा। जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि साइकिल इंडस्ट्री लुधियाना का गौरव है। किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
Cycle entrepreneurs sitting on hunger strike in Ludhiana
लुधियाना यूनाइेटेड साइकिल पार्ट्स मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साइकिल पर रिफलेक्टर लगाने के केंद्र सरकार के फरमान व सख्त कानून से नाराज लुधियाना साइकिल पार्ट्स एंव निर्माता उद्यमी भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान यूनाइेटेड साइकिल पार्ट्स मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस चावला गिल रोड नजदीक यूपीसीएमए कार्यालय बाहर लगाए गए टेंट में अन्य उद्यमियों के साथ भूख हड़ताल में बैठ गए। जैसे ही सूचना भाजपा नेताओं को पता चली तो भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, जतिंदर मित्तल, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, अरुणेश मिश्रा पहुंच गए। 

विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, धीमान ने उद्यमियों को मनाया और कहा कि वे भूख हड़ताल न करें। पंजाब की इंडस्ट्री बंद नहीं होने दी जाएगी। अगर कोई समस्या आ रही है तो वे केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मिल उस समस्या का समाधान करवाया जाएगा लेकिन इंडस्ट्री बंद नहीं होने दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री से मिलाने के भरोसे के बाद करीब साढ़े तीन घंटे में उद्यमियों ने हड़ताल रद्द कर दी।
विज्ञापन


इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस चावला ने कहा कि इंडस्ट्री पहले ही संघर्ष कर रही है। ऊपर से केंद्र सरकार आए दिन नए आदेश देती है। इससे उद्यमी परेशान हैं। इस संबंध में केंद्र के मंत्री से बैठक भी गई थी लेकिन सुनवाई नहीं है। जबकि केंद्र ने फरमान जारी किया है जल्द से जल्द रिफलेक्टर लगाए जाए, अन्यथा कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चावला ने बताया कि केंद्र का कहना है साइकिल के पीछे रिफलेक्टर न होने से रोड पर एक्सीडेंट हो रहे हैं। ऐसे में रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। दूसरा यह कि साइकिल पर अगर रिफलेक्टर नहीं लगा होगा तो दो लाख रुपये तक जुर्माना साइकिल निर्माता पर लगेगा। चावला ने कहा कि साइकिल के साथ रिफलेक्टर भेजा जाता है। अगर साइकिल एजेंट उस पर रिफलेक्टर न लगाए तो जुर्माना उन्हें क्यों लगाया जाए? उन्होंने कहा कि यह गलत कानून है।

इसलिए ये नियम हटाए जाए। साइकिल इंडस्ट्री खुद चाहती है कि साइकिल पर रिफलेक्टर लगे। लेकिन रिफलेक्टर भी बाजार में नहीं हैं। केंद्र ने रिफलेक्टर बनाने के लिए तीन कंपनियों को कहा है। इंडस्ट्री इसका विरोध करती है। आखिरकार तीन घरानों को रिफलेक्टर बनाने की इजाजत दी जा रही है। अन्य कपंनियों को रिफलेक्टर बनाने का काम दिया जाए। इससे रिफलेक्टर का निर्माण जल्द होगा और खपत पूरी होगी। 

उन्होंने कहा केंद्र सरकार इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए काम करे न की इंडस्ट्री बंद करने का काम करे। चावला ने कहा कि भाजपा नेताओं ने उनकी मांगों को लेकर जल्द जल्द से दिल्ली में जाकर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया है। यह भी कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो दोबारा संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि लुधियाना की इंडस्ट्री को दूसरे राज्य में जाने नहीं दिया जाएगा। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साइकिल इंडस्ट्री की जो समस्या है, उसे हल करवाया जाएगा। जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि साइकिल इंडस्ट्री लुधियाना का गौरव है। किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed