फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police record of bouncers will be prepared in Chandigarh

चंडीगढ़ में बढ़ते अपराध पर प्रशासक सख्त, क्लबों पर होगी कार्रवाई, बाउंसरों की तैयारी होगी 'कुंडली'

Fri, 30 Oct 2020 01:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 30 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police record of bouncers will be prepared in Chandigarh
प्रशासक ने आधिकारियों संग की बैठक।

चंडीगढ़ में लगातार बढ़ते अपराध पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चिंता जताई है। गुरुवार को उन्होंने डीजीपी संजय बेनीवाल के साथ हुई बैठक में निर्देश दिए कि क्लबों में तैनात बाउंसरों का पुलिस रिकॉर्ड तैयार कराएं। इसके अलावा बिना वेरिफिकेशन व लाइसेंस के चल रहे क्लब के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर भी अंकुश लगाने पर जोर दिया। जवाब में डीजीपी ने उन्हें बताया कि चंडीगढ़ पुलिस ने पिछले दिनों ऐसे कई सनसनीखेज मामले सुलझाए हैं। साथ ही भरोसा दिलाया कि बाकी मामलों को भी जल्द सुलझाया जाएगा। शहर में सक्रिय अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस गश्त, नाकों की संख्या और सड़कों पर पुलिस की दृश्यता को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


बेहतर पुलिसिंग के लिए हो शोध
प्रशासक ने कहा कि एक ऐसा फंड तैयार कर पंजाब विश्वविद्यालय के साइबर और मनोविज्ञान विभाग को देना चाहिए, ताकि बेहतर पुलिसिंग के लिए शोध हो सके। पुलिस की पड़ताल में खामियों में बारे में भी पता चल सके। बैठक में डीआईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, पुलिस मुख्यालय व क्राइम एसपी मनोज कुमार मीणा, एसपी सिटी विनीत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष नाका, नाइट चेकिंग के पुख्ता इंतजाम

बैठक में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि अपराधियों समेत गैंगस्टर्स का खाका तैयार किया गया है। पब बार को बदमाशों के शहर में आवाजाही और गैंगस्टर्स से जुड़ी खुफिया जानकारी देने को कहा गया है। इसके अलावा क्लबों के बाहर विशेष नाका और नाइट चेकिंग के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जोकि क्लब के बाहर अक्सर लगाए जा रहे हैं।

अमर उजाला ने दी थी प्रमुखता
सोपू नेता गुरलाल बराड़ हत्याकांड के बाद अमर उजाला ने देर रात तक नियमों को ताक पर रखकर खुल रहे क्लब और बाउंसरों का मुद्दा उठाया था। इस पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अब क्लब वेरिफिकेशन समेत बाउंसरों की लिस्ट तैयार करने को कहा है।

प्रोडक्शन वारंट के गैंगस्टर्स पर टिकी रहती है जांच
बता दें कि एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के ज्वाइन करने के बाद चंडीगढ़ में गोलीकांड की पांच बड़ी वारदातों के अलावा झपटमारी वाहन चोरी समेत अन्य आपराधिक मामले सामने आए हैं। केस को सुलझाने के बजाए यूटी पुलिस आपस में ही उलझती रही। इतना ही नहीं गोलीकांड में एक भी मुख्य अपराधी तक पहुंच भी नहीं सकी। पुलिस की ज्यादातर जांच प्रोडक्शन वारंट पर लाने वाले गैंगस्टर्स पर टिकी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed