फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Culture showed at Arts and Heritage Festival

आर्ट्स एंड हेरिटेज फेस्टिवल में दिखी संस्कृति

Thu, 23 Sep 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Culture showed at Arts and Heritage Festival
हरियाणा के लोकनाच की प्रस्तुति देते कलाकार।
चंडीगढ़। आर्ट्स एंड हेरिटेज फेस्टिवल के पहले दिन बुधवार को टैगोर थिएटर सेक्टर-18 में शहर के कलाकारों ने एक आकर्षक , सांस्कृतिक, रंगारंग कार्यक्रम का मंचन किया। चंडीगढ़ प्रशासन के सांस्कृतिक विभाग की ओर से इसका आयोजन 22 से 24 सितंबर तक किया जा रहा है। संगीत नाटक अकादमी, ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी और टैगोर थिएटर सोसाइटी इस फेस्टिवल में सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के स्थानीय कलाकारों के समूह ने छाया कठपुतली, लोक नृत्य और पंजाब और हरियाणा के गीतों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और चंडीगढ़ शहर के इतिहास की एक सुंदर झलक दी। स्लम एरिया के बच्चों ने स्किट और गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष अतुल शर्मा, उपाध्यक्ष बलकार सिद्धू, सचिव जीत सिंह सहित अन्य हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद थीं। सांस्कृतिक प्रस्तुति को पुनीता बावा ने होस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ की झलक दिखाई दी
कार्यक्रम में छाया कठपुतली का अनोखा शो दिखाया गया। प्रकाश भट्ट द्वारा लिखित और प्रस्तुत की छाया कठपुतली के साथ यह शो चंडीगढ़ की कहानी सुनाता है। जो शहर की उत्पत्ति, डिजाइन और इतिहास के बारे में भी बताता है। इसमें शहर के आर्किटेक्ट, कला और टैगोर थिएटर को भी दर्शाया गया।
लोकनृत्य पर दी शनदार प्रस्तुति
कलाकार अमोलक और जितेंद्र के मार्गदर्शन में पंजाबी विरसा सभ्याचारक मंच, चंडीगढ़ ने झूमर प्रस्तुत किया। पूजा भाटिया और उनके ग्रुप ने हरियाणा के लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया। कलाकार रजा हीर ने मिर्जा, बावा और जुत्ती कसूरी जैसे पंजाब के लोक गीत गाए। पंजाबी फोक डांस अकादमी ने बलबीर चंद के निर्देशन में लोक नृत्य लुड्डी प्रस्तुत किया। चक्रेश कुमार द्वारा निर्देशित, स्लम एरिया के बच्चों ने गीत और एक नाटक प्रस्तुत किया।

ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के एएसआई भूपिंदर सिंह द्वारा एक विशेष प्रस्तुति देकर वहां उपस्थित लोगाें को यातायात नियमों के बारे में बताया। भूपिंदर सिंह कला से भी जुड़े रहते हैं। वह अपने गीतों के जरिए लोगों को गाड़ी चलाते समय नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed