{"_id":"8be679bfac52e7ee9788433d94b6c5fd","slug":"cultural-programme-in-punjab-kala-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कला भवन में गूंजी ‘यादां इपटा लहर दियां’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कला भवन में गूंजी ‘यादां इपटा लहर दियां’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 May 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब संगीत नाटक अकादमी की ओर से पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में ‘यादां इप्टा लहर दियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब में 1961 में दोबारा से गठित हुई इप्टा के अनुभव को ग्रुप के पूर्र्व सदस्यों ने साझा किया।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम बालीवुड अभिनेता बलराज साहनी को समर्पित किया गया। इप्टा की यह महफिल यादों से भरी रही, जिसमें इप्टा के बुजुर्ग पूर्व सदस्यों ने अपने अनुभव को साझा किया।
विज्ञापन
जल्द बनेगी डाक्यूमेंटी
कार्यक्रम में प्रधान केवल धालीवाल ने घोषणा की है कि इप्टा की ओर से जल्द एक डाक्यूमेंटी बनाई जाएगी, जो इप्टा पंजाब के तमाम कार्य पर आधारित होगी।
इस दौरान संजीवन सिंह ने बताया कि पंजाब में इप्टा का गठन 1961 में हुआ था। नेशनल लेवल पर 1943 में इप्टा का गठन हुआ, जिसमें बलराज साहनी साहब सदस्य थे।
उन्होंने कहा कि पंजाब में बलराज साहनी ने रंगमंच के विकास के लिए बहुत योगदान दिया है। उन्होंने मुंबई जैसे शहर में पंजाब के रंगमंच को प्रमोट किया। इस कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अमरजीत गुरदासपुरी, उमा गुरबक्स सिंह, प्रीत मान, हरदियाल सिंह, स्वर्ण, गुरचरण सिंह, कंवलजीत सूरी, दविंदर दमन, प्रो. दलबीर कौर, रघबीर सिंह, दिलबर सिंह, सुदेश शर्मा और डॉ. पी साहनी मौजूद थे। इप्टा पंजाब में वर्तमान समय में दस सदस्य है।