{"_id":"5794fa8a4f1c1ba07cc4c8fa","slug":"cultural-program-in-bjp-jan-vikas-rally-at-bahadurgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी लोक कलाकार महावीर गुड्डू और राजबाला ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी लोक कलाकार महावीर गुड्डू और राजबाला ने बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP JAN VIKAS Rally
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की जन विकास रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह दिखा। कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर आया और कोई ढोल-ताशे की थाप पर तो कोई बीन की लहरी पर नाचता दिखाई दिया। पहली बार बहादुरगढ़ में रैली को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता एक-दूसरे से आगे पंडाल में बैठने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन नेताओं के भाषण को स्पष्ट न सुनने में कुछ दिक्कतें भी आईं।
रैली में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ रही, लेकिन महिलाओं की संख्या उम्मीद से काफी कम थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल करीब 12 बजे पहुंचे। उन्होंने संबोधन की शुरुआत हरियाणा के वीरों को याद करते हुए की। शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह की शहादत को भी उन्होंने याद किया।
रैली में लगी कुर्सियों पर उचित स्थान पाने के लिए लोग सुबह नौ बजे से ही आने शुरू हो गए थे। हरियाणवी लोक कलाकार महावीर गुड्डू और राजबाला ने अपनी प्रस्तुतियों ने लोगों का मनोरंजन किया। नेता सभा को संबोधित करने लगे तो मीडिया गैलरी में बैठे पत्रकारों तक उनकी आवाज स्पष्ट नहीं सुनाई दी। पत्रकारों के मोबाइल फोन जैमर के कारण प्रभावित रहे।

हरियाणवी लोक कलाकार महावीर गुड्डू और राजबाला ने अपनी प्रस्तुतियों ने लोगों का मनोरंजन किया
BJP JAN VIKAS Rally
- फोटो : amar ujala
साढ़े तीन घंटे तक शहर में रहे सीएम
प्रदेश के मुखिया बहादुरगढ़ में रविवार को लगभग साढ़े तीन घंटे तक रहे। उन्होंने पार्टी व आरएसएस से जुड़े कई लोगों के यहां जलपान किया तो विधायक नरेश कौशिक के घर भोजन किया। चयनित जेबीटी अध्यापकों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस बल भी काफी मौजूद रहा।
विधायक के आवास पर जब सीएम मनोहर लाल लंच करके बाहर निकलने लगे तो कुछ जेबीटी शिक्षकों ने उनसे मिलना चाहा, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था काफी होने के कारण टीचर नहीं मिल पाए। इस पर उन्होंने नारेबाजी करना शुरू की तो कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ उनसे मिले और उचित आश्वासन दिया।
रैली में यूं चला संबोधन
सबसे पहले विधायक कौशिक ने सरकार का बखान किया और उसके बाद बहादुरगढ़ हलके की कई प्रमुख मांगें सीएम के समक्ष रखीं। उन्होंने सीएम से बातों ही बातों में राम जी की तरह बरसकर जाने की बात कही तो पंडाल में ठहाके भी लगे। विधायक ने पूरे आधे घंटे तक मंच से अपनी बात रखी।
इसके बाद कृषिमंत्री ने भी भाजपा सरकार की जन हितैषी नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए उन्हें सुशासन मिलने की बात कही। साथ में पूर्व सरकार से जुड़े नेताओं को भी जमकर घेरा। 21 मिनट तक के भाषण में उन्होंने सीएम मनोहर लाल से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के ईमानदारी की कई बार चर्चा भी की।
इसके बाद शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने मंच संभाला। अपने 10 मिनट के संक्षिप्त भाषण में वे कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकते नजर आए। कई किस्सों के माध्यम से भी विपक्षी दलों पर कड़ा निशाना साधा। उनके भाषण के दौरान लोग बीच-बीच में हंसते भी दिखे। रैली के अंत में सीएम कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। वे लगभग 40 मिनट तक लगातार बोले।
उन्होंने स्थानीय विधायक को जुझारू बोलकर कार्यकर्ताओं में जोश लाया। साथ में बहादुरगढ़ के विकास को नई गति देने के लिए कारगर कदम उठाने और विधायक की ओर से रखी गई मांगों को प्राथमिकता आधार पर पूरी करने के लिए आश्वस्त भी किया।