फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cultarl

फिट रहना है तो हंसते रहो

Sat, 28 Dec 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
cultarl
सुनील ग्रोवर को गुत्थी और डॉ. गुलाटी के किरदार में लोग काफी मिस करते हैं, पर ऐसा नहीं है कि सुनील ग्रोवर को फैंस की चिंता नहीं है। यही कारण है कि सुनील ग्रोवर कुछ न कुछ नया करने को तैयार रहते हैं। अब आपको सुनील ग्रोवर एकदम संजीदा कैरेक्टर में दिखाई दे सकते हैं। सुनील ग्रोवर अब एक वेब सीरीज करने जा रहे हैं। इसमें उनका कैरेक्टर कॉमेडियन से हटकर है और उनका यह रूप लोगों को उनके ज्यादा नजदीक ले आएगा। चंडीगढ़ पहुंचे सुनील ग्रोवर ने कहा कि कॉमेडी तो उनके रग रग में बसी है पर उनको अब एक वेब सीरीज का ऑफर आया और उन्हें रोल के बारे में बताया गया तो उनको लगा अब कुछ नया करना चाहिए।
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर शुक्रवार को होटल माउंट व्यू स्थित हॉक्स वेलनेस क्लब में आए थे। उन्होंने कहा कि वह फिटनेस को खुश रहने के साथ जोड़ते हैं। खुशी तभी मिलती है जब इंसान हंसता रहता है। प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कहा कि टेंशन बीमारी की अहम वजह है, यदि कोई खुश रहता है तो समझो कि वह पूरी तरह से फिट है। इस मौके पर क्लब के मालिक मनीष बजाज ने उनको जिम में मौजूद मशीनों को दिखाया और फिटनेस पर बातचीत की।
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर ने कहा कि जब भी वह जिम में जाते हैं तो उनको नए लोगों से मिलने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ गॉसिप करते हैं और हंसते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनको ऐसा लगता है कि गॉसिप भी एक प्रकार की एक्सरसाइज है। उन्होंने कहा कि जिम में एक्सरसाइज करना तो अच्छी बात है लेकिन वेट ट्रेनिंग से ज्यादा अच्छा उनको लोगों के साथ अच्छी अच्छी बातें करना लगता है। ग्रोवर ने कहा कि उनको अलग अलग प्रकार की बातें करना और अलग अलग प्रकार की ड्रेस पहनने के साथ उल्टी सीधे एक्ट करना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ उनको सबसे अच्छा लगता है। उनका काफी समय यहां गुजरा है। इस सिटी ने उनको एक मंच दिया है। सुनील ग्रोवर ने कहा कि वह कॉमेडी शो में ज्यादा रुचि रखते हैं, पर इस वेब सीरीज में उनको एक जो नया कैरेक्टर मिला है उसे एकदम जीवंत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैगोर थियेटर में की कॉमेडी
टैगोर थियेटर में सुनील ग्रोवर ने शानदार परफारमेंस दी। उन्होंने यहां स्टैंडअप कॉमेडी की। उनको सुनने के लिए टैगोर का हॉल पूरी तरह से भरा हुआ था। सुनील ग्रोवर ने अलग अलग अंदाज में अपने स्टाल के साथ लोगों का दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed