{"_id":"5df939748ebc3e87ba64442a","slug":"cultaral-chandigarh-news-pkl360289666","type":"story","status":"publish","title_hn":"रश्मि बिंद्रा के कलेक्शन ने जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रश्मि बिंद्रा के कलेक्शन ने जीता दिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की फैशन डिजाइनर रश्मि के हैंड प्रिंटेड फैशन वियर ने सभी का दिल जीत लिया। मौका था यू एंड आई इंटरनेशनल फैशन वीक (सीजन 2) का। जिसका दूसरा दिन देश के सेलेब्रिटी डिजाइनरों के नाम रहा। इन डिजाइनरों में से जिनके शो को सबसे ज्यादा सराहा गया उसमें चंडीगढ़ की कैंसर सर्वावर रश्मि बिंद्रा का हैंडप्रिंटेड फैशन वियर और एफडीसीआई सेलिब्रेटी डिजाइनर जाय मित्रा के रैंप राउंड में सबसे ज्यादा प्रशंसा बटोरी। चंडीगढ़ के होटल हयात में इस शो का आगाज लैक्मे सेेलेब्रिटी डिजाइनर राजदीप राणावत के कलेक्शन के साथ की गई। इस मौके पर नई दिल्ली की सनलिसा, फरीदाबादकी अंजिनी शर्मा और लुधियाना की सेलिब्रेटी डिजाइनर मीनाक्षी मोंगा ने के कलेक्शन को लोगों ने खूब पसंद किया। इस कार्यक्रम का समापन देर रात में फैशन डिजाइनर डिंपल कपूर के खूबसूरत कलेक्शन के साथ किया गया।
दो दिवसीय इंटरनेशनल फैशन वीक का सफलतापूर्वक समापन हो गया। फैशन वीक में अनेक नामी-गिरामी सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनरों ने अपने ताजातरीन कलेक्शन पेश किए। इनमें रमोला बच्चन (दिल्ली), अब्दुल रहमान (बॉलीवुड डिजाइनर), मनिंदर गुलाटी (दिल्ली) और अलावा जॉय मित्रा के अलावा, प्रतिका कपूर, अंकिता, अंजिनी शर्मा (फरीदाबाद), संलिसा, निकिता टंडन, मीनाक्षी मोंगा (लुधियाना), डिंपल कपूर (दिल्ली), सारंधा चौधरी, सना खान (नागपुर), रचित खन्ना (चंडीगढ़), अर्जुन और अंजलि कपूर आदि के नाम खास हैं। इस मौके पर करीब छह घंटे चले फैशन शो को देखने के लिए ट्राइसिटी के तमाम कलाप्रेमी कार्यक्त्रस्म स्थल पर मौजूद रहे। मॉडल्स ने राजदीप राणावत, प्रतिका कपूर, अंजिनी शर्मा, सनलिसा, निखिता टंडन, मीनाक्षी मोंगा, मनिंदर गुलाटी, डिंपल कपूर और जॉय मित्रा के कलेक्शंस को खूबसूरती से पेश किया। दिल्ली की डिजाइनर प्रियंका, सारंधा चौधरी, अल्बशीर इंडस्ट्रीज, मुकेश दुबे और डीसीएच क्लब, नई दिल्ली के हर्षित ने अपने कलेक्शन को पेश किया। इस मौके पर राहुल पासी ने कहा कि इस फैशन वीक से शीर्ष डिजाइनर्स जुड़े हैं।