फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ctu_unions_chandigarh_union election_election campaign

चुनावी प्रचार में जुटी सीटीयू यूनियनें

Sat, 30 Nov 2013 03:20 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2013 03:20 PM IST
विज्ञापन
ctu_unions_chandigarh_union election_election campaign
दो और तीन दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए सीटीयू की सभी यूनियनें प्रचार करने में जुटी हुई हैं। कर्मचारियों के साथ तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं। आज प्रचार का आखिरी दिन होगा। इसलिए शुक्रवार को सभी पार्टियां कर्मचारियों से मुलाकात करने में लगी रहीं।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीटीयू गवर्नमेंट इंप्लॉयज यूनियन ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दो नंबर वर्कशॉप में गेट रैली की। यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय सैणी ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। रैली में करीब 500 कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन


इस बार चुनाव में तीन पार्टियां आमने-सामने हैं। इस बार विजय सैणी के मुकाबले में आने से पहले की विजेता और उप-विजेता पार्टियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं। इसलिए मुकाबला रोचक होने की उम्मीदें हैं।

यूनियनों ने ये वादे किए
- ड्राइवर, कंडक्टर, मेकेनिकल, क्लेरिकल, चौकीदार, स्वीपर, गनमैन की पोस्टों को जल्द भरवाएंगे
- यार्ड मास्टर की पोस्ट बहाल करवाई जाएंगी
- सीटीयू कर्मचारियों की हाउसिंग कॉलोनी बनवाने के लिए प्रशासन पर दबाव डाला जाएगा
- लोंग रूट की बसें मंगवाई जाएंगी और बंद हुए रूटों पर दोबारा बस चलवाई जाएंगी
- कैंटीन का सुधार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed