{"_id":"62a73f4d3ddaf02dd01c2a66","slug":"ctu-started-bus-service-on-54-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को बड़ी सौगात: आज से खाटू श्याम, सालासर बालाजी और जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू, इन रूटों पर दौड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को बड़ी सौगात: आज से खाटू श्याम, सालासर बालाजी और जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू, इन रूटों पर दौड़ेंगी
Mon, 13 Jun 2022 07:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 Jun 2022 07:18 PM IST
सार
परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने कहा कि पहले चरण में डिपो नंबर-1 और 3 से ये बस सेवा शुरू कर रहे हैं। डिपो नंबर-2 और 4 के लिए भी जल्द ही नए रूट शुरू किए जाएंगे, जिसमें सभी लोकल रूट को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
नई बसों को सोमवार को प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने 54 रूटों पर सोमवार से बसें उतार दी हैं। इनमें से कई रूट ऐसे हैं, जो 12 साल पहले बंद हो गए थे। सीटीयू ने उन्हें दोबारा शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सीटीयू ने खाटू श्याम, सालासर बालाजी और जयपुर के लिए एसी बस और टनकपुर के लिए नॉन-एसी बस की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार को प्रशासन बनवारी लाल पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीटीयू ने कई धार्मिक स्थलों के साथ कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए इन नए रूटों की शुरुआत की है। आईएसबीटी-17 से खाटू श्याम के लिए सुबह सात बजे और सालासर धाम के लिए सुबह 7.40 बजे बसें चलेंगी। इसके अलावा तलवाड़ा, ज्वाला जी, अमृतसर, बैजनाथ, नंगल और दिल्ली के कुछ रूटों पर भी बस सेवा शुरू की है।
विज्ञापन
सब-अर्बन रूट में खिजराबाद, रोपड़, बद्दी, नालागढ़, ताजपुरा, बस्सी पठाना, नंदपुर, मोरिंडा समेत कई रूटों पर भी बसें चलेंगी। ट्राइसिटी रूट पर मलोया से मलोया, न्यू मलोया से न्यू मलोया, आईएसबीटी-17 से खरड़, मलोया से मानसा देवी, आईएसबीटी-17 से कुराली आदि रूटों पर बसें शुरू की हैं। इस लॉन्च के साथ सीटीयू चंडीगढ़ और ट्राइसिटी की आम जनता को सुरक्षित, आरामदायक, कुशल और किफायती परिवहन सेवाएं देने के अलावा अपने दैनिक परिचालन किलोमीटर को 18 हजार किलोमीटर बढ़ा देगा, जिससे प्रतिदिन छह लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने कहा कि पहले चरण में डिपो नंबर-1 और 3 से ये बस सेवा शुरू कर रहे हैं। डिपो नंबर-2 और 4 के लिए भी जल्द ही नए रूट शुरू किए जाएंगे, जिसमें सभी लोकल रूट को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन